Categories: बलिया

बलियाः सड़क हादसे में घायल एक व्यक्ति की मौत, दो की हालत नाजुक

बलिया के खेजुरी थाना क्षेत्र के खड़सरा गांव के पास दर्दनाक सड़क हादसे का शिकार घायल चार व्यक्तियों में से एक ही शनिवार सुबह मौत हो गई। वहीं तीन घायलों में से दो की हालत नाजुक बताई जा रही है।

जानकारी के मुताबिक गुरुवार की देर रात सड़क हादसे में सिकंदरपुर थाना क्षेत्र के चकखान निवासी अजय खरवार (45) पुत्र स्वर्गीय उदय भान खरवार, शिवजी राजभर (48) पुत्र पारस राजभर, वीरन राजभर (38) पुत्र स्व. राम जन्म अपने साथी मनोज साहू (42) पुत्र स्व. मदन साहू गंभीर रूप से घायल हो गए थे।

जिन्हें वाराणसी रेफर किया गया था। लेकिन परिजन मनोज गुप्ता और अजय खरवार को देवरिया के एक निजी हॉस्पिटल में लेकर चले गए। वहीं, शिवजी राजभर तथा वीरन राजभर का इलाज वाराणसी में चल रहा था। शनिवार सुबह शिवजी राजभर की मौत हो गयी। वीरन और मनोज की स्थिति गंभीर बनी हुई है। शिवजी की मौत के बाद परिवार में कोहराम मच गया है।

Rashi Srivastav

Recent Posts

‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान के तहत जमुना राम पीजी कॉलेज में हुआ पौधरोपण, वन महोत्सव-2026 का आयोजन

बलिया। पर्यावरण संरक्षण और हरियाली को बढ़ावा देने के उद्देश्य से बुधवार को श्री जमुना…

2 weeks ago

आवास योजना में लापरवाही पर सभी एसडीएम का वेतन रोकने के आदेश

बलिया। जिले में राजस्व और विकास कार्यों की समीक्षा के दौरान जिलाधिकारी मंगला प्रसाद सिंह…

3 weeks ago

धूप में पसीने से तरबतर एक डॉक्टर! बलिया को सुषमा शेखर जैसे नेताओं की ज़रूरत क्यों है?

सियासत में बड़े नामों की कोई कमी नहीं है। मंचों पर भाषण देने वाले नेता…

4 weeks ago

फेफना में अकीदत के साथ मनाया गया मोहर्रम, मातमी जुलूस और हैरतअंगेज करतब बने आकर्षण का केंद्र

बलिया। फेफना थाना क्षेत्र में शुक्रवार को मोहर्रम का पर्व पूरी अकीदत, शांति और सौहार्दपूर्ण…

1 month ago

एक साल से धूल फांक रही करोड़ों की जांच सुविधा, बांसडीह सीएचसी में नहीं चालू हो सकी बायोकेमिस्ट्री एनालाइजर मशीन

बांसडीह (बलिया)। ग्रामीण क्षेत्र के मरीजों को आधुनिक जांच सुविधाएं उपलब्ध कराने के उद्देश्य से…

1 month ago

अघोषित बिजली कटौती पर सपा युवजन सभा का हल्ला बोल, 9 सूत्रीय मांगों के साथ सौंपा ज्ञापन

भीषण गर्मी के बीच लगातार हो रही अघोषित बिजली कटौती और खराब विद्युत व्यवस्था को…

1 month ago