बलिया के मनियर थाने पर तैनात एक सिपाही का गाली-गलौज करने वाला वीडियो वायरल हो रहा है। जिसके बाद संबंधित सिपाही को सस्पेंड कर दिया गया है और अधिकारी मामले की जांच में जुट गए हैं।
बताया जा रहा है कि कटरा में एक प्राइवेट बैंक की शाखा संचालित होती है, इसके लिए केबिन बनाने का काम चल रहा है। इसी जगह थाने पर तैनात सिपाही अपनी चार पहिया गाड़ी खड़ी करता है, गुरुवार की रात सिपाही वहां पहुंचा तो जगह खाली नहीं थी।
तभी सिपाही ने मजदूरों को गाली देना शुरु कर दी। मौके पर पहुंचे बैंक कर्मचारियों ने सिपाही को समझाया तो सिपाही ने उन्हें अपशब्द कहे। बैंककर्मियों ने इसका वीडियो बनाकर वायरल कर दिया और डीजीपी के ट्विटर हैंडल पर टैग किया।
इसके बाद पुलिस ने थाने के सिपाही शैलेंद्र प्रताप सिंह को सस्पेंड कर दिया। इस सम्बंध में सीओ बांसडीह राजेश त्रिपाठी का कहना है कि एसपी के निर्देश पर मामले की रिपोर्ट तैयार कर भेजा गया है। कहा कि कार्रवाई होने की लिखित जानकारी फिलहाल मेरे पास नहीं पहुंची है।
तीन बार के विधायक उमाशंकर सिंह के निधन के बाद रसड़ा की राजनीतिक तस्वीर बदल…
फेफना विधानसभा सीट पर 2027 को लेकर जनता का मूड क्या है? विधायक संग्राम सिंह…
सिकंदरपुर विधानसभा में 2027 की तैयारी शुरू हो चुकी है। विधायक जियाउद्दीन रिजवी के कार्यकाल…
बेल्थरा रोड (सुरक्षित) विधानसभा सीट पर 2027 का मुकाबला दिलचस्प होने वाला है। विधायक हंसू…
बैरिया विधानसभा में 2027 को लेकर चर्चाएं शुरू हो चुकी हैं। विधायक जय प्रकाश अञ्चल…
बांसडीह की राजनीति हमेशा से बलिया की सबसे चर्चित सियासी ज़मीन रही है। 2027 से…