Categories: बलिया

बलियाः जिंदा को मृत बताकर कर दी वरासत, अब लेखपाल पर होगी कार्रवाई

बलिया के बैरिया में बड़ी लापरवाही का मामला सामने आया है। यहां लेखपाल ने एक जिंदा व्यक्ति को मृत बताकर उसकी गलत वरासत कर दी। पीड़ित की शिकायत के बाद तहसीलदार संजय कुमार सिंह ने मामले को गंभीरता से लेते हुए लेखपाल के खिलाफ कार्रवाई के लिए जिलाधिकारी को पत्र भेजा है।

जानकारी के मुताबिक मामला दोकटी थाना क्षेत्र के धतूरी टोला गांव का है। जहां रहने वाले महेश सिंह पुत्र जमुना सिंह की जमीन मौजा कोड़रहा उपरवार में है। तत्कालीन लेखपाल मदन यादव ने भूस्वामी को मृतक दिखाकर एक दिसंबर 2021 को वरासत कर दी थी।

पीड़ित ने इसकी शिकायत तहसीलदार से की। जिसके बाद उन्होंने राजस्व निरीक्षक सुरेश राम से मामले की जांच कराई। जांच में सुरेश राम ने राशन कार्ड, परिवार रजिस्टर की नकल, बैंक पासबुक का मिलान करते हुए गांव के लोगों से बयान लिया।

इसमें यह पाया गया कि महेश सिंह जिंदा है। राजस्व निरीक्षक की रिपोर्ट पर तहसीलदार ने वरासत को निरस्त कर दिया है। वरासत करने वाले तत्कालीन लेखपाल मदन राम के खिलाफ विभागीय और विधिक कार्रवाई करने के लिए जिलाधिकारी को पत्र भेजा है।

Rashi Srivastav

Recent Posts

‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान के तहत जमुना राम पीजी कॉलेज में हुआ पौधरोपण, वन महोत्सव-2026 का आयोजन

बलिया। पर्यावरण संरक्षण और हरियाली को बढ़ावा देने के उद्देश्य से बुधवार को श्री जमुना…

2 weeks ago

आवास योजना में लापरवाही पर सभी एसडीएम का वेतन रोकने के आदेश

बलिया। जिले में राजस्व और विकास कार्यों की समीक्षा के दौरान जिलाधिकारी मंगला प्रसाद सिंह…

3 weeks ago

धूप में पसीने से तरबतर एक डॉक्टर! बलिया को सुषमा शेखर जैसे नेताओं की ज़रूरत क्यों है?

सियासत में बड़े नामों की कोई कमी नहीं है। मंचों पर भाषण देने वाले नेता…

4 weeks ago

फेफना में अकीदत के साथ मनाया गया मोहर्रम, मातमी जुलूस और हैरतअंगेज करतब बने आकर्षण का केंद्र

बलिया। फेफना थाना क्षेत्र में शुक्रवार को मोहर्रम का पर्व पूरी अकीदत, शांति और सौहार्दपूर्ण…

1 month ago

एक साल से धूल फांक रही करोड़ों की जांच सुविधा, बांसडीह सीएचसी में नहीं चालू हो सकी बायोकेमिस्ट्री एनालाइजर मशीन

बांसडीह (बलिया)। ग्रामीण क्षेत्र के मरीजों को आधुनिक जांच सुविधाएं उपलब्ध कराने के उद्देश्य से…

1 month ago

अघोषित बिजली कटौती पर सपा युवजन सभा का हल्ला बोल, 9 सूत्रीय मांगों के साथ सौंपा ज्ञापन

भीषण गर्मी के बीच लगातार हो रही अघोषित बिजली कटौती और खराब विद्युत व्यवस्था को…

1 month ago