बलिया के खेजुरी थाना क्षेत्र के खड़सरा गांव के पास दर्दनाक सड़क हादसे का शिकार घायल चार व्यक्तियों में से एक ही शनिवार सुबह मौत हो गई। वहीं तीन घायलों में से दो की हालत नाजुक बताई जा रही है।
जानकारी के मुताबिक गुरुवार की देर रात सड़क हादसे में सिकंदरपुर थाना क्षेत्र के चकखान निवासी अजय खरवार (45) पुत्र स्वर्गीय उदय भान खरवार, शिवजी राजभर (48) पुत्र पारस राजभर, वीरन राजभर (38) पुत्र स्व. राम जन्म अपने साथी मनोज साहू (42) पुत्र स्व. मदन साहू गंभीर रूप से घायल हो गए थे।
जिन्हें वाराणसी रेफर किया गया था। लेकिन परिजन मनोज गुप्ता और अजय खरवार को देवरिया के एक निजी हॉस्पिटल में लेकर चले गए। वहीं, शिवजी राजभर तथा वीरन राजभर का इलाज वाराणसी में चल रहा था। शनिवार सुबह शिवजी राजभर की मौत हो गयी। वीरन और मनोज की स्थिति गंभीर बनी हुई है। शिवजी की मौत के बाद परिवार में कोहराम मच गया है।
बलिया।जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं के छात्र-छात्राओं के लिए भव्य विदाई समारोह का…
फेफना (बलिया)। क्षेत्रीय संघर्ष समिति फेफना के नेतृत्व में शुक्रवार को क्षेत्रवासियों ने रेलवे बोर्ड…
26 जनवरी 2026 को जमुना राम मेमोरियल स्कूल के प्रांगण में 76वां गणतंत्र दिवस समारोह…
बलिया। ध्रुवजी सिंह स्मृति सेवा संस्थान, पूर-बलिया के सचिव भानु प्रकाश सिंह ‘बबलू’ ने विश्वविद्यालय…
बलिया जिले की फेफना विधानसभा क्षेत्र के तीखा गांव में टोंस नदी तट पर स्थित…