बलियाः टेंपो को बचाने में पलट गया ट्रैक्टर, एक की मौत, दो घायल

बलिया- सहतवार थाना क्षेत्र के रेलवे क्रासिंग के समीप को बचाने के चक्कर में ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर गड्ढे में पलट गया। हादसे में ट्रैक्टर पर सवार एक युवक की घटना स्थल पर ही मौत हो गई। जबकि दो घायल हो गए। घायलों का उपचार जिला अस्पताल में चल रहा है।

बताया जा रहा है कि रेलवे का विद्युतीकरण का कार्य  कराया जा रहा है। सहतवार रेलवे स्टेशन पर चल रहे कार्य के मजदूर एक ट्रैक्टर पर समान लाद कर कार्य स्थल पर जा रहे थे।

वो सहतवार रेलवे क्रॉसिंग के समीप पहुंचे ही थे कि अचानक सामने सवारीयों से भरा एक टेपों आ गया। जिसको बचाने में ट्रैक्टर असंतुलित होकर पलट गया। इलाहाबाद जिले के बेनव थाना रामपुर निवासी सुरेश पटेल (23) की घटना स्थल पर ही मौत हो गई।

जबकि मृतक का भाई सुनील (32) एवं प्रतापगढ़ जिले के कोहराव थाना पट्टी निवासी विमल कुमार पटेल(20) घायल हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

बलिया ख़बर

Recent Posts

बलिया के जमुना राम स्नातकोत्तर महाविद्यालय में धूमधाम से हुआ ‘नव आरंभ विदाई समारोह’

बलिया के चित्तबड़ागांव स्थित श्री जमुना राम स्नातकोत्तर महाविद्यालय में शनिवार को भावनाओं, उत्साह और…

2 weeks ago

बलिया की सियासत में नई हलचल: इंजीनियर विजय कांत तिवारी की एंट्री, 2027 पर नजर!

बलिया- अपनी राजनीतिक चेतना और संघर्षों के लिए पहचान रखने वाले बलिया की राजनीति में…

1 month ago

UPSC में सफलता पर बलिया के जमुना राम मेमोरियल स्कूल में आदित्य कृष्ण तिवारी का सम्मान

जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव  में संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की परीक्षा में सफलता…

1 month ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं का भव्य विदाई समारोह, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के बीच छात्रों को मिली नई उड़ान की प्रेरणा

बलिया।जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं के छात्र-छात्राओं के लिए भव्य विदाई समारोह का…

2 months ago

उत्सर्ग व गोंदिया एक्सप्रेस ठहराव पर खुशी, लंबित मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन

फेफना (बलिया)। क्षेत्रीय संघर्ष समिति फेफना के नेतृत्व में शुक्रवार को क्षेत्रवासियों ने रेलवे बोर्ड…

3 months ago

Photos- जमुना राम मेमोरियल स्कूल में गणतंत्र दिवस समारोह हर्षोल्लास से संपन्न

26 जनवरी 2026 को जमुना राम मेमोरियल स्कूल के प्रांगण में 76वां गणतंत्र दिवस समारोह…

3 months ago