Categories: बलिया

बलियाः दो ट्रकों की भिड़ंत में 1 चालक घायल

बलिया के बैरिया में 2 ट्रक आपस में टकरा गए। इस हादसे में 1 ट्रक चालक घायल हो गया। ट्रकों की टक्कर से एनएच 31 पर भीषण जाम लग गया। रविवार दोपहर जेसीबी से क्षतिग्रस्त ट्रकों को हटाया गया।

बता दें कि बिहार से लाल बालू लादकर मऊ जा रहा ट्रक कस्बे से गुजर रहा था। इसी बीच सामने से जा रहे एक ट्रक ने उसे जोरदार टक्कर मार दी। इससे बालू ट्रक का चालक मऊ निवासी 25 वर्षीय अरविंद घायल हो गया, जबकि दूसरे ट्रक का चालक गाड़ी छोड़कर भाग गया।

इसके बाद आसपास के लोगों ने घायल को सीएचसी सोनबरसा पहुंचाया। जहां डॉक्टरों ने प्राथमिक इलाज के बाद सदर अस्पताल रेफर कर दिया। दोनों गाड़ियों के मुख्य सड़क पर क्षतिग्रस्त होने के चलते दोनों तरफ वाहनों की 10 से 12 किमी लम्बी कतार लग गयी। इसके बाद ट्रकों को हटाया गया तब जाकर मार्ग खुला।

Rashi Srivastav

Recent Posts

बलिया की सियासत में नई हलचल: इंजीनियर विजय कांत तिवारी की एंट्री, 2027 पर नजर!

बलिया- अपनी राजनीतिक चेतना और संघर्षों के लिए पहचान रखने वाले बलिया की राजनीति में…

2 weeks ago

UPSC में सफलता पर बलिया के जमुना राम मेमोरियल स्कूल में आदित्य कृष्ण तिवारी का सम्मान

जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव  में संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की परीक्षा में सफलता…

2 weeks ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं का भव्य विदाई समारोह, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के बीच छात्रों को मिली नई उड़ान की प्रेरणा

बलिया।जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं के छात्र-छात्राओं के लिए भव्य विदाई समारोह का…

2 months ago

उत्सर्ग व गोंदिया एक्सप्रेस ठहराव पर खुशी, लंबित मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन

फेफना (बलिया)। क्षेत्रीय संघर्ष समिति फेफना के नेतृत्व में शुक्रवार को क्षेत्रवासियों ने रेलवे बोर्ड…

2 months ago

Photos- जमुना राम मेमोरियल स्कूल में गणतंत्र दिवस समारोह हर्षोल्लास से संपन्न

26 जनवरी 2026 को जमुना राम मेमोरियल स्कूल के प्रांगण में 76वां गणतंत्र दिवस समारोह…

2 months ago

2 months ago