बलिया: 26 जनवरी पर पीएम आवास योजना के 11 हज़ार घरों की नींव एक साथ खोदी जाएगी!

बलिया डेस्क : गणतंत्र दिवस के पावन अवसर पर मंगलवार को प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) के करीब 11 हजार लाभार्थियों द्वारा आवास निर्माण के कार्य की नींव एक साथ खोदी जाएगी। सीडीओ विपिन जैन के नेतृत्व में इस अभियान की पूरी तैयारी हो चुकी है। डीएम, सीडीओ, डीडीओ, पीडी भी किसी न किसी गाँव में मौजूद रहकर इस कार्य की शुरुआत कराएंगे।

इसी 20 जनवरी को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा योजनांतर्गत लाभार्थियों को प्रथम किस्त की धनराशि भेजी गई थी, जिसमें बलिया जिले के 10 हजार 54 लाभार्थी थे। इनके साथ-साथ कुछ और स्वीकृत पीएम आवास का भी निर्माण शुरू कराया जाएगा। सीडीओ विपिन जैन ने बताया कि गणतंत्र दिवस का कार्यक्रम समाप्त होने के बाद नींव खुदाई का काम शुरू होगा। इसके पीछे उद्देश्य यही है और प्रयास भी यही होगा कि एक साथ निर्माण शुरू होने के बाद करीब-करीब एक साथ यह पूर्ण भी हो जाए।

आवास की क़िस्त मिलने के बाद निर्माण कार्य भी समय से हो जाए। सीडीओ ने सभी ब्लॉक के एपीओ, सहायक विकास अधिकारी/प्रशासन, पंचायत सचिव, तकनीकी सहायक व रोजगार सेवक को अभियान में महत्वपूर्ण जिम्मेदारी दी है। कार्य शुरू होने से लेकर उस दिन हुए कार्य की फोटो व रिपोर्ट भी शाम तक भेजनी होगी। कहा है कि सभी खंड विकास अधिकारी इस आदेश का कड़ाई से अनुपालन सुनिश्चित करेंगे।

बलिया ख़बर

Recent Posts

बलिया की सियासत में नई हलचल: इंजीनियर विजय कांत तिवारी की एंट्री, 2027 पर नजर!

बलिया- अपनी राजनीतिक चेतना और संघर्षों के लिए पहचान रखने वाले बलिया की राजनीति में…

2 days ago

UPSC में सफलता पर बलिया के जमुना राम मेमोरियल स्कूल में आदित्य कृष्ण तिवारी का सम्मान

जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव  में संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की परीक्षा में सफलता…

5 days ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं का भव्य विदाई समारोह, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के बीच छात्रों को मिली नई उड़ान की प्रेरणा

बलिया।जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं के छात्र-छात्राओं के लिए भव्य विदाई समारोह का…

2 months ago

उत्सर्ग व गोंदिया एक्सप्रेस ठहराव पर खुशी, लंबित मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन

फेफना (बलिया)। क्षेत्रीय संघर्ष समिति फेफना के नेतृत्व में शुक्रवार को क्षेत्रवासियों ने रेलवे बोर्ड…

2 months ago

Photos- जमुना राम मेमोरियल स्कूल में गणतंत्र दिवस समारोह हर्षोल्लास से संपन्न

26 जनवरी 2026 को जमुना राम मेमोरियल स्कूल के प्रांगण में 76वां गणतंत्र दिवस समारोह…

2 months ago

2 months ago