बलिया डेस्क : बैरिया में खाकी बाबा के मठिया की ज़मीन पर पूर्व प्रधान स्वर्गीय शिवदयाल वर्मा की मूर्ति अनावरण का विरोध शुरु हो गया है। इलाके के लोगों ने सरकारी ज़मीन पर मूर्ति अनावरण पर आपत्ति दर्ज की है। जिसके बाद उपज़िलाधिकारी ने इसपर रोक लगा दी है।
उप जिलाधिकारी बैरिया प्रशांत कुमार नायक ने शासन एवं ज़िलाधिकारी को मूर्ति अनावरण पर रोक लगाने की लिखित सूचना भी भेजी है। उन्होंने कहा कि ये ज़मीन धार्मिक है, इसपर बिना अनुमति के राजनीतिक व्यक्ति की मूर्ति लगाया जाना उचित नहीं है। इस वजह से इस कार्यक्रम पर रोक लगाई जा रही है।
उन्होंने कहा कि इसकी सूचना जिलाधिकारी के माध्यम से शासन को दे दी गई है। दरअसल, 25 जनवरी को पूर्व प्रधान स्वर्गीय शिवदयाल वर्मा की मूर्ति अनावरण का कार्यक्रम रखा गया था। ये कार्यक्रम शिवदयाल वर्मा की पत्नी नगर पंचायत अध्यक्ष शांति देवी ने रखा था। उन्होंने इस संबंध में प्रशासन को पत्र लिखकर अनुमति भा मांगी थी। लेकिन मूर्ति अनावरण के बारे में जब इलाके के लोगों को पता चला तो उन्होंने इसका विरोध करना शुरु कर दिया और प्रशासन से इसे रोके जाने की मांग की।
जिसके बाद उप जिलाधिकारी प्रशांत कुमार नायक ने लोगों के विरोध को देखते हुए इसपर रोक लगाने का फैसला किया। उन्होंने कहा कि ये ज़मीन धार्मिक होने के साथ ही विवादित भी है और इसपर न्यायालय में मामला भी विचाराधीन है। इसलिए इस ज़मीन पर किसी राजनीतिक व्यक्ति की मूर्ति स्थापित करना उचित नहीं है। इस मामले को लेकर उत्तर-प्रदेश की आरटीआई कार्यकर्ता और आईपीएस अमिताभ ठाकुर की पत्नी नूतन ठाकुर ने ट्विटर पर एक ऑडियो भी शेयर किया है।
उन्होंने बलिया प्रशासन से मामले की जांच कर सरकारी ज़मीन पर अवैध कब्ज़े को तत्काल रुकवाने की मांग भी की थी। ऑडियो में बैरिया का रहने वाला रवि कुमार सिंह नाम का एक शख़्स मामले की जानकारी देता हुआ सुनाई दे रहा है। रवि कहते हैं कि पूर्व प्रधान स्वर्गीय शिवदयाल वर्मा का बेटा शिवकुमार मंटन सरकारी ज़मीन पर जबरन मूर्ती लगा रहा है।
जिसका उद्घाटन कैबिनेट मंत्री 25 जनवरी को करेंगे। उन्होंने बताया कि इस संबंध में वह और इलाके के लोग प्रशासन से शिकायत कर चुके हैं। लेकिन अभी तक प्रशासन ने इसपर कोई कार्रवाई नहीं की है, क्योंकि शिवदयाल वर्मा की पत्नी शांति देवी बीजेपी की नेता हैं।
रवि ने ये आरोप प्रशासन के मूर्ति अनावरण पर रोक के आदेश से पहले लगाए थे। उन्होंने ये भी आरोप लगाया कि शांति देवी जिनकी मूर्ति लगाना चाहती हैं, उनके ख़िलाफ़ कई आपराधिक मामले दर्ज हैं, जिसके चलते उन्हें ज़िला बदर किया गया था। साथ ही उनपर मूर्ति चोरी का मुकदमा भी दर्ज है।
भीषण गर्मी के बीच लगातार हो रही अघोषित बिजली कटौती और खराब विद्युत व्यवस्था को…
जननायक चन्द्रशेखर जी की जन्मशताब्दी को केवल समारोहों तक सीमित न रखकर जनसेवा के संकल्प…
बलिया। जिले के बेरोजगार युवाओं के लिए रोजगार पाने का बेहतरीन अवसर सामने आया है।…
बलिया। लखनऊ के अलीगंज स्थित कोचिंग सेंटर में लगी भीषण आग में 15 छात्रों की…
सीबीएसई कक्षा 10वीं के परीक्षा परिणाम घोषित होते ही जमुना राम मेमोरियल स्कूल में खुशी…
बलिया के चित्तबड़ागांव स्थित श्री जमुना राम स्नातकोत्तर महाविद्यालय में शनिवार को भावनाओं, उत्साह और…