बलिया – अदेय प्रमाण पत्र के लिए सौ रुपये लेना पड़ा महंगा, निलम्बन की लटकी तलवार

बलिया : विकास खंड गड़वार में अदेय प्रमाण-पत्र के लिए अवैध धन की वसूली गड़वार ब्लॉक के लेखाकार विनोद कुमार सिंह को महंगी पड़ गई है। इस सम्बंध में प्राप्त वीडियो की जांच के बाद लेखाकार पर निलंबन की तलवार लटक गई है।

अदेय प्रमाण-पत्र के लिए सौ रुपये मांगने का वीडियो प्राप्त होने के बाद जिलाधिकारी अदिति सिंह ने एसडीएम सदर राजेश यादव से उसकी जांच कराई है। एसडीएम ने जांच के दौरान पहले तो वीडियो क्लिप में दिख रहे कर्मचारी के संबंध में जानकारी ली तो विकासखंड गड़वार में तैनात लेखाकार विनोद सिंह बताया गया।

वीडियो क्लिप में विनोद कुमार सिंह बाहर खड़े व्यक्ति से बात कर रहे थे, जिसे सुनने से यही सामने आया कि लेखाकार ने सौ रुपये की मांग की और लिया भी। इस प्रकार अदेय प्रमाण पत्र के लिए अवैध धन की वसूली की शिकायत सही पाई गई। एसडीएम ने जांच रिपोर्ट जिलाधिकारी को सौंप दी है।

जल्द ही यह रिपोर्ट लेखा से जुड़े प्रदेश मुख्यालय स्थित उच्चाधिकारी के यहां जाएगी, जहां से लेखाकार विनोद कुमार सिंह पर निलंबन की कार्रवाई तय मानी जा रही है।

बलिया ख़बर

Recent Posts

बलिया के जमुना राम स्नातकोत्तर महाविद्यालय में धूमधाम से हुआ ‘नव आरंभ विदाई समारोह’

बलिया के चित्तबड़ागांव स्थित श्री जमुना राम स्नातकोत्तर महाविद्यालय में शनिवार को भावनाओं, उत्साह और…

6 days ago

बलिया की सियासत में नई हलचल: इंजीनियर विजय कांत तिवारी की एंट्री, 2027 पर नजर!

बलिया- अपनी राजनीतिक चेतना और संघर्षों के लिए पहचान रखने वाले बलिया की राजनीति में…

4 weeks ago

UPSC में सफलता पर बलिया के जमुना राम मेमोरियल स्कूल में आदित्य कृष्ण तिवारी का सम्मान

जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव  में संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की परीक्षा में सफलता…

4 weeks ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं का भव्य विदाई समारोह, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के बीच छात्रों को मिली नई उड़ान की प्रेरणा

बलिया।जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं के छात्र-छात्राओं के लिए भव्य विदाई समारोह का…

2 months ago

उत्सर्ग व गोंदिया एक्सप्रेस ठहराव पर खुशी, लंबित मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन

फेफना (बलिया)। क्षेत्रीय संघर्ष समिति फेफना के नेतृत्व में शुक्रवार को क्षेत्रवासियों ने रेलवे बोर्ड…

2 months ago

Photos- जमुना राम मेमोरियल स्कूल में गणतंत्र दिवस समारोह हर्षोल्लास से संपन्न

26 जनवरी 2026 को जमुना राम मेमोरियल स्कूल के प्रांगण में 76वां गणतंत्र दिवस समारोह…

2 months ago