Categories: बैरिया

बलिया का नौरंगा पीपा पुल टूटा, 30 हजार आबादी का जिला मुख्यालय से कटा संपर्क

बलिया का नौरंगा पीपा पुल गुरुवार को दोपहर में टूट गया। बैरिया से गंगा उस पार नौरंगा व आसपास के गांवों में जाने के लिए यह पुल ही एकमात्र सहारा था। इसके टूट जाने से लगभग 30 हजार आबादी का जिला, तहसील व ब्लाक मुख्यालय से सीधा सम्पर्क टूट गया है।

बता दें कि नौरंगा गंगा घाट पर इस बार आनन-फानन में पीपा पुल का निर्माण कर दिया गया। इसे बिना रस्सी-बल्ली के सहारे तैयार कर दिया गया था। लोहे की चादर भी नहीं बिछी थी।

गुरुवार को दिन में पछुवा हवा के तेज झोंको में दक्षिणी नाका से पुल टूट गया। संयोग ही रहा कि उस समय पुल पर कोई राहगीर नहीं था। ग्रामीणों का आरोप है कि पुल बनाने में लापरवाही की गई। वहीं मौके पर कोई अधिकारी नहीं पहुंचा था। ग्रामीणों का कहना है कि पुल निर्माण में कहीं भी रस्सा नहीं लगाया गया था। अगर रस्सा लगा रहता तो पुल नहीं टूटता। क्षेत्रीय जनता अब कार्यदायी संस्था पर भ्रष्टाचार का आरोप लगा रही है।

बलिया ख़बर

Recent Posts

‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान के तहत जमुना राम पीजी कॉलेज में हुआ पौधरोपण, वन महोत्सव-2026 का आयोजन

बलिया। पर्यावरण संरक्षण और हरियाली को बढ़ावा देने के उद्देश्य से बुधवार को श्री जमुना…

1 day ago

आवास योजना में लापरवाही पर सभी एसडीएम का वेतन रोकने के आदेश

बलिया। जिले में राजस्व और विकास कार्यों की समीक्षा के दौरान जिलाधिकारी मंगला प्रसाद सिंह…

1 week ago

धूप में पसीने से तरबतर एक डॉक्टर! बलिया को सुषमा शेखर जैसे नेताओं की ज़रूरत क्यों है?

सियासत में बड़े नामों की कोई कमी नहीं है। मंचों पर भाषण देने वाले नेता…

3 weeks ago

फेफना में अकीदत के साथ मनाया गया मोहर्रम, मातमी जुलूस और हैरतअंगेज करतब बने आकर्षण का केंद्र

बलिया। फेफना थाना क्षेत्र में शुक्रवार को मोहर्रम का पर्व पूरी अकीदत, शांति और सौहार्दपूर्ण…

3 weeks ago

एक साल से धूल फांक रही करोड़ों की जांच सुविधा, बांसडीह सीएचसी में नहीं चालू हो सकी बायोकेमिस्ट्री एनालाइजर मशीन

बांसडीह (बलिया)। ग्रामीण क्षेत्र के मरीजों को आधुनिक जांच सुविधाएं उपलब्ध कराने के उद्देश्य से…

3 weeks ago

अघोषित बिजली कटौती पर सपा युवजन सभा का हल्ला बोल, 9 सूत्रीय मांगों के साथ सौंपा ज्ञापन

भीषण गर्मी के बीच लगातार हो रही अघोषित बिजली कटौती और खराब विद्युत व्यवस्था को…

3 weeks ago