बलिया : उत्तर प्रदेश की बलिया पुलिस ने पिछले एक महीने में लगभग 60,000 लोगों के खिलाफ प्रतिबंधात्मक कार्रवाई की है। समाचार एजेंसी पीटीआई के मुताबिक ये कारवाई पंचायत चुनावों के शांतिपूर्ण आयोजन को सुनिश्चित करने के लिए की गई है।
पुलिस अधीक्षक (एसपी) डॉ विपिन ताडा ने बताया कि इन लोगों को अतिरिक्त जिला मजिस्ट्रेट (एडीएम) / सब डिविजनल मजिस्ट्रेट (एसडीएम) के सामने पेश होने के लिए कहा गया। और ये शपथ दिलाई गई की वे चुनाव के दौरान किसी भी तरह की गड़बड़ी नहीं करेंगे।
60,000 लोगों में से लगभग 5,200 लोग अदालत में उपस्थित नहीं हुए और उन्होंने बांड पर हस्ताक्षर नहीं किया, जिसके बाद उनके खिलाफ वारंट जारी किया गया था, उन्होंने कहा कि उनमें से 143 को बुधवार को गिरफ्तार किया गया है। गौरतलब है कि बलिया में 26 अप्रैल को पंचायत चुनाव के तीसरे चरण के मतदान होंगे।
बलिया। नई दिल्ली के रामलीला मैदान में 1 नवंबर 2026 को आयोजित होने वाली कांग्रेस…
बलिया: उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 को लेकर बलिया ख़बर की ओर से कराए गए…
बलिया। उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 को लेकर बलिया ख़बर की ओर से कराए गए…
बलिया। समाजवादी राजनीति में राम गोविंद चौधरी की पहचान और उनके लंबे राजनीतिक अनुभव की…
तीन बार के विधायक उमाशंकर सिंह के निधन के बाद रसड़ा की राजनीतिक तस्वीर बदल…
फेफना विधानसभा सीट पर 2027 को लेकर जनता का मूड क्या है? विधायक संग्राम सिंह…