बलिया में अब यात्रियों को पेमेंट की डिजीटल सुविधा मिलने जा रही है। जिले के यात्री अब रोडवेज बसों में यूपीआई के माध्यम से ऑनलाइन पेमेंट कर सकते हैं। कैश ना होने पर यात्रियों को अब परेशानी नहीं होगी।यह सुविधा परिवहन विभाग को मिली नई ईटीआईएम मशीनों में दी गई है। जो नई सुविधाओं से लैस हैं।
बता दें बलिया डिपो को 81 ETIM मशीनें मिली हैं, हालांकि 5 रोडवेज ने वापस कर दी। क्योंकि तकनीकी खराबी के चलते 5 बसें वर्कशाप में खड़ी हैं। अब यात्री रोडवेज बसों में यूपीआई के जरिए ऑनलाइन पेमेंट कर सकते हैं। जेब में पैसा न होने पर यात्री गूगल पे, फोन पे या फिर किसी अन्य यूपीआई के माध्यम से भी पैसे ट्रांसफर कर सकते हैं।
बलिया डिपो के प्रभारी एआरएम राकेश कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि बलिया डिपो के पास फिलहाल 81 बसों का बेड़ा है। इनमें 28 अनुबंधित और 53 रोडवेज की बसें है। नई टिकट मशीनों में वाईफाई चलाने के लिए एक सिम भी लगा है। नई टिकट मशीनों में यूपीआई की सुविधा दी गई है। कोई भी बस बिना ईटीआईएम मशीन के अपने गंतव्य की ओर रवाना नहीं हो रही है।
बलिया- अपनी राजनीतिक चेतना और संघर्षों के लिए पहचान रखने वाले बलिया की राजनीति में…
जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव में संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की परीक्षा में सफलता…
बलिया।जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं के छात्र-छात्राओं के लिए भव्य विदाई समारोह का…
फेफना (बलिया)। क्षेत्रीय संघर्ष समिति फेफना के नेतृत्व में शुक्रवार को क्षेत्रवासियों ने रेलवे बोर्ड…
26 जनवरी 2026 को जमुना राम मेमोरियल स्कूल के प्रांगण में 76वां गणतंत्र दिवस समारोह…