Categories: बलिया

अब डिजिटल होंगी बलिया के क्रांतिकारियों की गौरव गाथाएं : मंत्री दयाशंकर सिंह

बलिया। देश में सबसे पहले आज़ादी की जंग जीतने वाले बलिया जिले के क्रांतिकारियों की कई गौरव गाथाएं हैं।1857 में बलिया के मंगल पांडेय ने क्रांति का जो बीज बोया था उसी का विराट स्वरूप 1942 की अगस्त क्रांति थी। और अब सरकार बलिया जिले के सभी बलिदानियों की गौरव गाथाओं को डिजिटल करने जा रही है। जिसकी जानकारी परिवहन मंत्री दयाशकर सिंह ने दी।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के आगमन की तैयारी को लेकर पत्रकारों से बातचीत में परिवहन मंत्री दयाशकर सिंह ने कहा कि जिले के महापुरुषों के संघर्षों की कहानी डिजिटल होने से हर कोई उनके बारे में जान सकेगा। क्रांतिकारियों ने अपने संघर्षों के दम पर ही 1942 में जिले को कुछ दिनों के लिए आजाद घोषित कर दिया था आमलोग उनके संघर्षों के बारे में बहुत कम जानते हैं।

साथ ही मंत्री दयाशकर सिंह ने बताया कि वह जिला मुख्यालय पर डिजिटल संग्रहालय खोलने की मांग भी मुख्यमंत्री से करेंगे। सीएम के आगमन से जिले भर के लोग खुश हैं। यह पहला मौका है जब कोई सीएम बलिया बलिदान दिवस के कार्यक्रम में आ रहे हैं।

Ritu Shahu

Recent Posts

बलिया की सियासत में नई हलचल: इंजीनियर विजय कांत तिवारी की एंट्री, 2027 पर नजर!

बलिया- अपनी राजनीतिक चेतना और संघर्षों के लिए पहचान रखने वाले बलिया की राजनीति में…

2 weeks ago

UPSC में सफलता पर बलिया के जमुना राम मेमोरियल स्कूल में आदित्य कृष्ण तिवारी का सम्मान

जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव  में संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की परीक्षा में सफलता…

3 weeks ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं का भव्य विदाई समारोह, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के बीच छात्रों को मिली नई उड़ान की प्रेरणा

बलिया।जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं के छात्र-छात्राओं के लिए भव्य विदाई समारोह का…

2 months ago

उत्सर्ग व गोंदिया एक्सप्रेस ठहराव पर खुशी, लंबित मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन

फेफना (बलिया)। क्षेत्रीय संघर्ष समिति फेफना के नेतृत्व में शुक्रवार को क्षेत्रवासियों ने रेलवे बोर्ड…

2 months ago

Photos- जमुना राम मेमोरियल स्कूल में गणतंत्र दिवस समारोह हर्षोल्लास से संपन्न

26 जनवरी 2026 को जमुना राम मेमोरियल स्कूल के प्रांगण में 76वां गणतंत्र दिवस समारोह…

2 months ago

2 months ago