Categories: बलिया

बलिया- 55 दिन बाद जिला अस्पताल में सीटी स्कैन जांच शुरू

बलिया में स्वास्थ्य सुविधाओं में सुधार देखने को मिल रहा है। जिला अस्पताल की सीटी स्कैन मशीन ठीक हो गई है। अब 55 दिन बाद सोमवार से जांच शुरू हो गई है। और दो दिन में 90 मरीजों की जांच हुई। मशीन ठीक होने से आमजन ने राहत की सांस ली है। अस्पताल में सीटी स्कैन जांच निशुल्क है।

बता दें मशीन का एक्सरे टयूब और जेनरेटर (टैंक) पार्ट्स खराब हुआ था, दोनों की कीमत करीब 60 लाख रुपये है। मरम्मत के लिए सभी उपकरण जापान से आए है। 22 जून को सीटी स्कैन में तकनीकी खराबी आने से जांच बंद हो गई थी। मरीजों को प्राइवेट में जांच कराने के लिए 3 से 4 हजार रुपय खर्च करना पड़ता था। सबसे ज्यादा परेशानी गरीबों को हो रही थी।

सीएमएस डा. दिवाकर सिंह कोशिश से दिल्ली से आए टेक्नीशियनों ने मशीन मरम्मत करने का कोशिश की थी लेकिन सफलता नही मिली। उन्होंने मशीन में आने वाले फॉल्ट को जापान स्थित हिटैची कंपनी के मुख्यालय को मेल किया। कंपनी ने फॉल्ट खोज संबंधित उपकरण को बलिया भेजा, जो रास्ते में खराब हो गया। शनिवार को दूसरी बार उपकरण आया, जिसे लगाने के बाद मशीन सही तरीके से काम करने लगी। इंजीनियर रोहित कुमार ने बताया कि जापान से पार्टस आने के कारण इतना समय लग गया।

Ritu Shahu

Recent Posts

बलिया BJP की इनसाइड स्टोरी! संगठन में पद की लड़ाई अश्लील वीडियो तक आई?

बलिया। बांसडीह में भाजपा से जुड़ी महिला कार्यकर्ता के निजी वीडियो के कथित प्रसार को…

6 days ago

सिकंदरपुर की सियासत में नया चेहरा, कौन हैं संजीव कुमार तिवारी? बिजनेस से राजनीति तक कैसे पहुंचा सफर?

बलिया। सिकंदरपुर विधानसभा क्षेत्र की राजनीति में अब नए चेहरों की सक्रियता दिखाई देने लगी…

2 weeks ago

मेजर ध्यानचंद जयंती पर जमुना राम मेमोरियल स्कूल में खेल सप्ताह का आगाज, कबड्डी में खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम

चितबड़ागांव (बलिया)। हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद की जयंती के उपलक्ष्य में जमुना राम मेमोरियल…

3 weeks ago

आजाद अधिकार सेना ने ओम प्रकाश को सौंपी बलिया जिलाध्यक्ष की कमान

आजाद अधिकार सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व आईपीएस अधिकारी अमिताभ ठाकुर ने क्षेत्र के…

1 month ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में धूमधाम से मना 80वां स्वतंत्रता दिवस, बच्चों की प्रस्तुतियों ने बांधा समां

बलिया। जमुना राम मेमोरियल स्कूल, मानपुर चितबड़ागांव में 15 अगस्त को 80वां स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास,…

1 month ago

सीबीएसई ईस्ट जोन हैंडबॉल में बलिया का जलवा, जमुना राम मेमोरियल स्कूल बना उपविजेता

सीबीएसई ईस्ट जोन हैंडबॉल प्रतियोगिता 2026-27 में बलिया की जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव की…

1 month ago