बलिया में दर्दनाक हादसा सामने आया जहां सिकंदरपुर के कठौड़ा में हाईटेंशन लाइन की चपेट में आने से एक युवक की मौत हो गई। युवक की मौत के बाद गांव में मातम पसर गया वहीं परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। जानकारी के मुताबिक मृतक का नाम अशोक यादव है। जो कि महरों गांव के पास सामान लादने के लिए वाहन पर चढ़े थे। इसी दौरान वह ऊपर से गुजर रही हाईटेंशन लाइन की चपेट में आ गए और घायल हो गए। जिसके बाद आनन-फानन में परिजन उन्हें अस्पताल लेकर पहुंचे जहां सीएचसी के डाक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
अशोक यादव मंगलवार की दोपहर बाद थाना क्षेत्र के सिकिया मोड़ पर समीप महरों गांव के समीप कुछ लादने के लिए पिकअप के ऊपर चढ़ा हुआ था। कि अचानक नीचे लटक रहे 11000 हाई वोल्टेज तार की चपेट में आ गया। घटना के बाद वहां मौजूद लोगों ने उसे अचेतावस्था में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सिकंदरपुर पहुंचाया। जहां पर चिकित्सक ने गहनता से जांच करने के बाद उसे मृत घोषित कर दिया।
बलिया। समाजवादी राजनीति में राम गोविंद चौधरी की पहचान और उनके लंबे राजनीतिक अनुभव की…
तीन बार के विधायक उमाशंकर सिंह के निधन के बाद रसड़ा की राजनीतिक तस्वीर बदल…
फेफना विधानसभा सीट पर 2027 को लेकर जनता का मूड क्या है? विधायक संग्राम सिंह…
सिकंदरपुर विधानसभा में 2027 की तैयारी शुरू हो चुकी है। विधायक जियाउद्दीन रिजवी के कार्यकाल…
बेल्थरा रोड (सुरक्षित) विधानसभा सीट पर 2027 का मुकाबला दिलचस्प होने वाला है। विधायक हंसू…
बैरिया विधानसभा में 2027 को लेकर चर्चाएं शुरू हो चुकी हैं। विधायक जय प्रकाश अञ्चल…