Categories: बलिया

बलिया- अब ODOP में सत्तू उद्योग भी होगा शामिल, प्रोसेसिंग यूनिट का हुआ शुभारंभ

बलिया। एक जिला एक उत्पाद यानी ओडीओपी में अब सत्तू उद्योग को शामिल किया जाएगा। परिवहन मंत्री दयाशंकर सिंह की कोशिश से एक जिला एक उत्पाद में मनियर की बिंदी के अलावा सत्तू का उद्योग भी शामिल होने वाला है। जिससे अब सत्तू के उद्योग को भी बढ़ावा मिलेगा और स्थानीय स्तर पर रोजगार के अवसर मिलेंगे। इतना ही नहीं शहर के आर्य समाज रोड में सत्तू की एक प्रोसेसिंग यूनिट की शुरुआत भी की गई है।

सत्तू फैक्ट्री की शुरुआत- बता दें निधि उद्योग पर बलिया की मशहूर भट्टी से बने चना सत्तू की फैक्ट्री का उद्घाटन बांसडीह विधायक केतकी सिंह ने किया। इस अवसर पर जिलाधिकारी सौम्या अग्रवाल ने कहा कि बलिया के सत्तू को विश्व पटल तक ले जाने के लिए जिला प्रशासन हर संभव कोशिश करेगा। जल्द ही बलिया का सत्तू ‘एक जनपद एक उत्पाद’ के अंतर्गत आ जाएगा।

सीडीओ प्रवीण वर्मा ने बताया कि सरकार द्वारा चलाई जा रही योजनाओं के तहत स्वयं सहायता समूह की महिलाओं ने भड़भुजो से भुने हूए चनों के माध्यम से सत्तू बनाया जाता है। गांव की महिलाओं द्वारा बनाए गए सत्तू का स्वाद मशीन से तैयार सत्तू के स्वाद से बिल्कुल अलग होता है। इसमें वह क्षमता है कि पूरे भारत में लोगों के लिए पौष्टिक आहार के रूप में एक बेहतरीन उत्पाद बन सकता है।

शकरपुरा के प्रधान ने गांव के स्वयं सहायता समूह को और सुदृढ़ करने, उनके आर्थिक उत्थान के लिए अपनी प्रतिबद्धता को दोहराया। व्यापार मंडल बलिया ने हर संभव सहायता देने का संकल्प लिया साथ ही कहा कि हर कदम पर वह उद्योग के साथ रहेंगे। कार्यक्रम का संचालन रजनीकांत सिंह ने किया। इस अवसर पर मंजे सिंह, प्रदीप वर्मा , संतोष, बृजबाला, ज्योति अग्रवाल, आनंद, अजीत प्रताप सिंह, सूर्यप्रकाश आदि मौजूद रहे।

Ritu Shahu

Recent Posts

सिकंदरपुर की सियासत में नया चेहरा, कौन हैं संजीव कुमार तिवारी? बिजनेस से राजनीति तक कैसे पहुंचा सफर?

बलिया। सिकंदरपुर विधानसभा क्षेत्र की राजनीति में अब नए चेहरों की सक्रियता दिखाई देने लगी…

2 days ago

मेजर ध्यानचंद जयंती पर जमुना राम मेमोरियल स्कूल में खेल सप्ताह का आगाज, कबड्डी में खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम

चितबड़ागांव (बलिया)। हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद की जयंती के उपलक्ष्य में जमुना राम मेमोरियल…

2 weeks ago

आजाद अधिकार सेना ने ओम प्रकाश को सौंपी बलिया जिलाध्यक्ष की कमान

आजाद अधिकार सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व आईपीएस अधिकारी अमिताभ ठाकुर ने क्षेत्र के…

3 weeks ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में धूमधाम से मना 80वां स्वतंत्रता दिवस, बच्चों की प्रस्तुतियों ने बांधा समां

बलिया। जमुना राम मेमोरियल स्कूल, मानपुर चितबड़ागांव में 15 अगस्त को 80वां स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास,…

4 weeks ago

सीबीएसई ईस्ट जोन हैंडबॉल में बलिया का जलवा, जमुना राम मेमोरियल स्कूल बना उपविजेता

सीबीएसई ईस्ट जोन हैंडबॉल प्रतियोगिता 2026-27 में बलिया की जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव की…

4 weeks ago

बलिया में विनोद राय की दसवीं पुण्यतिथि पर उमड़ा जनसैलाब, दिग्गज नेताओं ने दी श्रद्धांजलि

बलिया के नरही थाना गोलीकांड के शहीद विनोद राय की दसवीं पुण्यतिथि पर बुधवार को नरही…

4 weeks ago