Categories: बलिया

बलिया- DM सौम्या अग्रवाल ने 3 खिलाड़ियों को दी 10 हजार की प्रोत्साहन राशि

बलिया। बेल्थरारोड क्षेत्र के ग्राम सोनाडीह की 3 राष्ट्रीय फुटबॉल खिलाड़ी निगम, आंचल, और नीतू को जिलाधिकारी बलिया सौम्या अग्रवाल ने प्रोत्साहन के तौर पर 10 हजार का चेक दिया। बता दें कि ये तीनों ही खिलाड़ी गरीब परिवार की बेटियां हैं जिन्होंने जनपद स्तर से लेकर और राष्ट्रीय स्तर तक फुटबॉल में जनपद बलिया का गौरव बढ़ाया है।

खिलाड़ियों के गांव के ही शारीरिक शिक्षा अनुदेशक राम प्रकाश यादव, प्रेमचंद और शिक्षक अरुण कुमार ने इन्हें जूनियर हाई स्कूल सोनाडीह के खेल मैदान पर ट्रेनिंग देते हैं। समय-समय पर जिला स्काउट शिक्षक और सचिव जिला फुटबॉल एसोसिएशन बलिया अरविंद कुमार सिंह भी फुटबॉल के टिप्स देते हैं और उच्च स्तर पर फुटबॉल के आयोजनों में प्रतिभाग कराने के लिए सहयोग देते हैं।

इसी गांव की 10 और खिलाड़ियों की बदौलत आजमगढ़ मंडल की फुटबॉल टीम ने हाल ही में बाराबंकी में आयोजित जूनियर बालिका फुटबॉल प्रतियोगिता में स्टेट चैंपियनशिप होने का गौरव हासिल किया और गोंडा में दीनदयाल उपाध्याय स्मृति राज्य स्तरीय फुटबॉल प्रतियोगिता में दूसरा स्थान प्राप्त किया।

बनारस के काशी हिंदू विश्वविद्यालय स्थित एंफी थियेटर खेल मैदान पर काशी तमिल संगमम के अंतर्गत इन 6 खिलाड़ियों को लेकर यूपी-11 की टीम में खिलाया गया जहां तमिलनाडु की टीम को 5-1 से पराजित किया।

Ritu Shahu

Recent Posts

सिकंदरपुर की सियासत में नया चेहरा, कौन हैं संजीव कुमार तिवारी? बिजनेस से राजनीति तक कैसे पहुंचा सफर?

बलिया। सिकंदरपुर विधानसभा क्षेत्र की राजनीति में अब नए चेहरों की सक्रियता दिखाई देने लगी…

2 days ago

मेजर ध्यानचंद जयंती पर जमुना राम मेमोरियल स्कूल में खेल सप्ताह का आगाज, कबड्डी में खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम

चितबड़ागांव (बलिया)। हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद की जयंती के उपलक्ष्य में जमुना राम मेमोरियल…

2 weeks ago

आजाद अधिकार सेना ने ओम प्रकाश को सौंपी बलिया जिलाध्यक्ष की कमान

आजाद अधिकार सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व आईपीएस अधिकारी अमिताभ ठाकुर ने क्षेत्र के…

3 weeks ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में धूमधाम से मना 80वां स्वतंत्रता दिवस, बच्चों की प्रस्तुतियों ने बांधा समां

बलिया। जमुना राम मेमोरियल स्कूल, मानपुर चितबड़ागांव में 15 अगस्त को 80वां स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास,…

4 weeks ago

सीबीएसई ईस्ट जोन हैंडबॉल में बलिया का जलवा, जमुना राम मेमोरियल स्कूल बना उपविजेता

सीबीएसई ईस्ट जोन हैंडबॉल प्रतियोगिता 2026-27 में बलिया की जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव की…

4 weeks ago

बलिया में विनोद राय की दसवीं पुण्यतिथि पर उमड़ा जनसैलाब, दिग्गज नेताओं ने दी श्रद्धांजलि

बलिया के नरही थाना गोलीकांड के शहीद विनोद राय की दसवीं पुण्यतिथि पर बुधवार को नरही…

4 weeks ago