बलिया- अब एक साल में सात बार होगी कैदियों की रिहाई, जानें नई एडवाइजरी

बलिया। जेलों में बड़े अपराधों में उम्रकैद की लंबे समय से सजा काट रहे कैदियों के लिए राहत भरी खबर है। अब उन्हें रिहाई के लिए वर्ष में केवल गणतंत्र दिवस का इंतजार नहीं करना पड़ेगा। योग दिवस समेत अब सात दिवसों पर ऐसे कैदियों की रिहाई का योग बनेगा। इसके लिए अपर मुख्य सचिव अपनीश अवस्थी की ओर से पत्र जारी कर एडवाइजरी भेज दी गई है। जेल प्रशासन की ओर से गाइड लाइन के अनुसार तैयारी की जा रही है। समय पूर्व रिहाई के कई पुराने नियमों में कई बदलाव भी किए गए हैं।

१६ साल अपरिहार्य और २० साल सजा काट चुके या ६० वर्ष की आयु पूरी कर चुके कैदियों को इसका लाभ मिलेगा। अपर मुख्य सचिव की ओर से जारी की गई नई गाइड लाइन के अनुसार अब उम्रकैद से दंडित कैदियों को २६ जनवरी गणतंत्र दिवस के अलावा महिला दिवस आठ माचर्, विश्व स्वास्थ्य दिवस सात अप्रैल, २१ जून योग दिवस, मजदूर दिवस एक मई, स्वतंत्रता दिवस १५ अगस्त, गांधी जयंती दो अक्टूबर को भी रिहा किया जा सकेगा। अब तक १६ वर्ष की अपरिहार्य और २० वर्ष की सपरिहार्य छूट रहित सजा पूरी कर चुके आजीवन कैदी भी रिहाई के लिए आवेदन कर सकते हैं।

अब इसमें संशोधन कर इसके साथ-साथ ६० वर्ष की उम्र पूरी कर चुके कैदियों को भी लाभ मिलेगा। इस बारे में बलिया जेलर अंजनी गुप्त ने बताया कि  नई गाइडलाइन प्राप्त हुई है, पहले व्यवस्था थी कि ३१ अक्टूबर तक समय पूर्व रिहाई के लिए आवेदन होता है। अब नई गाइड लाइन के अनुसार तय की गई तिथि से नब्बे दिन पहले आवेदन करना अनिवार्य होगा।

बलिया ख़बर

Recent Posts

बलिया की सियासत में नई हलचल: इंजीनियर विजय कांत तिवारी की एंट्री, 2027 पर नजर!

बलिया- अपनी राजनीतिक चेतना और संघर्षों के लिए पहचान रखने वाले बलिया की राजनीति में…

3 weeks ago

UPSC में सफलता पर बलिया के जमुना राम मेमोरियल स्कूल में आदित्य कृष्ण तिवारी का सम्मान

जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव  में संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की परीक्षा में सफलता…

3 weeks ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं का भव्य विदाई समारोह, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के बीच छात्रों को मिली नई उड़ान की प्रेरणा

बलिया।जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं के छात्र-छात्राओं के लिए भव्य विदाई समारोह का…

2 months ago

उत्सर्ग व गोंदिया एक्सप्रेस ठहराव पर खुशी, लंबित मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन

फेफना (बलिया)। क्षेत्रीय संघर्ष समिति फेफना के नेतृत्व में शुक्रवार को क्षेत्रवासियों ने रेलवे बोर्ड…

2 months ago

Photos- जमुना राम मेमोरियल स्कूल में गणतंत्र दिवस समारोह हर्षोल्लास से संपन्न

26 जनवरी 2026 को जमुना राम मेमोरियल स्कूल के प्रांगण में 76वां गणतंत्र दिवस समारोह…

2 months ago

2 months ago