Categories: बलिया

बलिया में अब ऑनलाइन मिल सकेगी नहर की जानकारी

बलियाः अब नहरों की जानकारी ऑनलाइन मिल सकेगी। सिंचाई विभाग अब हाइटेक होने जा रहा है। जिसके बाद नहरों व सिंचाई संबंधित जानकारी के लिए आपको दफ्तर जाने की जरुरत नहीं होगी। यह सभी जानकारी आपको ऑनलाइन सकेंगी।

सिंचाई विभाग में तैनात कर्मचारी को कार्यस्थल से जानकारी विभाग के एप पर अपलोड़ करनी पड़ेगी। ऐसे में कर्मचारी अपनी मनमानी नहीं कर सकेंगे। उन्हें तैनाती स्थल पर अपनी जिम्मेदारी का निर्वहन करना पड़ेगा।कार्यस्थल से जानकारी विभाग के एप पर अपलोड करनी पड़ेगी। अन्यत्र से ऐसा नहीं हो पाएगा। जनपद में भी प्रक्रिया जारी है।

इसके लिए कर्मचारियों को प्रशिक्षित किया गया है। यह व्यवस्था लागू होने के बाद नहरों माइनरों के बारे में आनलाइन सटीक जानकारी मिल जाएगी। मसलन नहर की लंबाई, टेल, पानी की स्थिति के बारे में आसानी से पता किया जा सकेगा। इसके अलावा विभाग की सारी संपत्ति की जानकारी भी एप पर अपलोड की जाएगी।

ऐसे में उच्चाधिकारी मुख्यालय पर बैठकर नहरों की सफाई, पानी की स्थिति व कर्मचारियों के कार्य की मानिटरिंग कर सकेंगे। सिंचाई विभाग के एक्सईएन सीबी पटेल ने बताया कि सभी जेई अपने कार्यक्षेत्र में विभाग की संपत्ति व टिकार्ड एकत्रित कर एप पर अपलोड करेंगे। इस पर काम शुरू हो चुका है। जल्द ही व्यवस्था में बदलाव नजर आने लगेगा।

Rashi Srivastav

Recent Posts

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं का भव्य विदाई समारोह, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के बीच छात्रों को मिली नई उड़ान की प्रेरणा

बलिया।जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं के छात्र-छात्राओं के लिए भव्य विदाई समारोह का…

3 weeks ago

उत्सर्ग व गोंदिया एक्सप्रेस ठहराव पर खुशी, लंबित मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन

फेफना (बलिया)। क्षेत्रीय संघर्ष समिति फेफना के नेतृत्व में शुक्रवार को क्षेत्रवासियों ने रेलवे बोर्ड…

3 weeks ago

Photos- जमुना राम मेमोरियल स्कूल में गणतंत्र दिवस समारोह हर्षोल्लास से संपन्न

26 जनवरी 2026 को जमुना राम मेमोरियल स्कूल के प्रांगण में 76वां गणतंत्र दिवस समारोह…

3 weeks ago

3 weeks ago

UGC के ‘Equity Rules’ में स्पष्टता व संतुलन की मांग, बलिया के भानु प्रकाश सिंह ने चेयरमैन को लिखा पत्र

बलिया। ध्रुवजी सिंह स्मृति सेवा संस्थान, पूर-बलिया के सचिव भानु प्रकाश सिंह ‘बबलू’ ने विश्वविद्यालय…

4 weeks ago

मकर संक्रांति पर टोंस तट पर सजा चिंतामणि ब्रह्म का ऐतिहासिक मेला, श्रद्धालुओं की उमड़ी भीड़

बलिया जिले की फेफना विधानसभा क्षेत्र के तीखा गांव में टोंस नदी तट पर स्थित…

1 month ago