उमाशंकर सिंह ने सपा को बताया भाजपा की बी टीम, गुड्डू जमाली को जिताने की अपील की

बसपा विधायक उमाशंकर सिंह आजमगढ़ ज़िले के दौरे पर पहुंचे। जहां उन्होंने बसपा प्रत्याशी शाह आलम गुड्‌डू जमाली के लिए वोट मांगे। इस दौरान उन्होंने सपा पर निशाना साधते हुए उसे भाजपा की बी टीम बताया। उन्होंने बसपा को नर्सरी बताते हुए कहा कि हमारे यहां से बहुत से नेता निकले हैं जो दूसरे दलों में हैं।

उन्होंने कहा कि बसपा नर्सरी है। हमारे यहां से बहुत से नेता निकले हैं, जो दूसरे दलों में हैं। उन्होंने सपा को भाजपा की बी टीम बताते हुए कहा कि जिले में भाजपा और सपा दूसरे व तीसरे नंबर की लड़ाई लड़ रही है। सपा नेताओं को डर सता रहा है कि यदि धर्मेद्र यादव यहां से चुनाव जीत गए तो इस सीट पर कब्जा कर लेंगे। ऐसे में सपा लड़ाई से बाहर हो गई है। इस बार जिले की जनता सैफई परिवार को पैक कर वापस भेजने का काम करेगी।

इसके साथ ही बसपा विधायक उमाशंकर सिंह ने सपा को आड़े हाथों लेते हुए कहा कि सपा लगातार इस बात का दुष्प्रचार कर रही है। जिससे बसपा के साथ माइनॉरिटी सटने न पाए। बसपा नेता का कहना है कि धर्मेन्द्र यादव जान रहे हैं, कि आपस में कई नेताओं में विरोध है। यदि धर्मेन्द्र यहां से जीत गए तो उनका क्या होगा।

सपा नेता धर्मेन्द्र यादव द्वारा लगातार इटावा दिल और आजमगढ़ धड़कन वाले बयान पर बसपा नेता उमाशंकर सिंह ने कहा कि आजमगढ़ धड़कन है तो धड़कन को ऑक्सीजन देने वाले इस जिले में कोई यादव नहीं है। इस बार जिले की जितना ही बर्फ लगाकर इस धड़कन को सैफई वापस भेजने का काम करेगी। जिससे खराब न हो। बसपा की नींव के समय भी यहां से बसपा जीतती रही है। उमाशंकर सिंह ने कहा कि बसपा प्रत्याशी शाह आलम गुड्‌डू जमाली इस बार चुनाव जीत रहें हैं।

अग्निपथ को लेकर शुरु हुई हिंसा और उपद्रव की घटनाओं को लेकर कहा कि जल्दबाजी में निर्णय नहीं लेना चाहिए था। लोगों को विश्वास में लेकर निर्णय लेना था। उन्होंने अग्निपथ के नाम पर हो रही अराजकता को गलत ठहराया। कोई राष्ट्रीय क्षति नहीं पहुंचानी चाहिए। हम शांतिपूर्वक तरीके से भी अपना संदेश दे सकते हैं।

Rashi Srivastav

Recent Posts

सिकंदरपुर की सियासत में नया चेहरा, कौन हैं संजीव कुमार तिवारी? बिजनेस से राजनीति तक कैसे पहुंचा सफर?

बलिया। सिकंदरपुर विधानसभा क्षेत्र की राजनीति में अब नए चेहरों की सक्रियता दिखाई देने लगी…

6 hours ago

मेजर ध्यानचंद जयंती पर जमुना राम मेमोरियल स्कूल में खेल सप्ताह का आगाज, कबड्डी में खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम

चितबड़ागांव (बलिया)। हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद की जयंती के उपलक्ष्य में जमुना राम मेमोरियल…

1 week ago

आजाद अधिकार सेना ने ओम प्रकाश को सौंपी बलिया जिलाध्यक्ष की कमान

आजाद अधिकार सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व आईपीएस अधिकारी अमिताभ ठाकुर ने क्षेत्र के…

3 weeks ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में धूमधाम से मना 80वां स्वतंत्रता दिवस, बच्चों की प्रस्तुतियों ने बांधा समां

बलिया। जमुना राम मेमोरियल स्कूल, मानपुर चितबड़ागांव में 15 अगस्त को 80वां स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास,…

4 weeks ago

सीबीएसई ईस्ट जोन हैंडबॉल में बलिया का जलवा, जमुना राम मेमोरियल स्कूल बना उपविजेता

सीबीएसई ईस्ट जोन हैंडबॉल प्रतियोगिता 2026-27 में बलिया की जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव की…

4 weeks ago

बलिया में विनोद राय की दसवीं पुण्यतिथि पर उमड़ा जनसैलाब, दिग्गज नेताओं ने दी श्रद्धांजलि

बलिया के नरही थाना गोलीकांड के शहीद विनोद राय की दसवीं पुण्यतिथि पर बुधवार को नरही…

4 weeks ago