Categories: बलिया

बलियाः सरकारी कामों में अनियमितता बरतने पर 2 माह में 8 से ज्यादा सचिवों पर हुई कार्यवाही

बलिया में ग्राम पंचायतों में विकास कार्य को लेकर अनियमितता बरते वाले सचिवों पर कार्यवाही जारी है। बीते 2 माह में 8 से अधिक सचिवों पर कार्यवाही हो चुकी है। इनमें से करीब 3 ग्राम पंचायतों की जांच पूरी हो चुकी है। इन गांव के सचिव रहे ग्राम विकास अधिकारियों पर भी कार्रवाई की तलवार लटक रही है। यह सभी मामले बतौर प्रशासक के कार्यकाल में हुई अनियमितता से संबंधित है।

बता दें कि इन ग्राम पंचायत चुनाव के पूर्व प्रधानों के कार्यकाल समाप्त होने के कारण गांवों के विकास की रफ्तार जारी रखने के लिए प्रशासक की तैनाती गई थी। चुनाव बाद जब उच्चाधिकारियों ने मॉनीटरिंग की तो काफी ज्यादा गड़बड़ी मिली। जांच में पता चला कि एक दिसंबर 2021 से 31 मई 2021 के बीच गांवों में कराए गए विकास कार्यों के सापेक्ष पीएफएमएस से 25 गांवों में काफी अधिक व्यय होने की बात सामने आई।
कुल मिलाकर 22 गया गांवों में अनियमितता मिली।

जिसके बाद से कार्यवाहियों का दौर जारी है। अब तक तीन गांवों के ग्राम प्रधान व सचिवों के खिलाफ वसूली का आदेश भी हो चुका है, वहीं तीन ग्राम विकास अधिकारियों के खिलाफ रिकवरी के साथ ही अनुशासनिक कार्रवाई भी हो चुकी है। अधिकारियों की मानें तो तीन गांवों के सचिव रहे ग्राम विकास अधिकारियों पर भी कार्यवाही हो सकती है।

Rashi Srivastav

Recent Posts

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में धूमधाम से मना 80वां स्वतंत्रता दिवस, बच्चों की प्रस्तुतियों ने बांधा समां

बलिया। जमुना राम मेमोरियल स्कूल, मानपुर चितबड़ागांव में 15 अगस्त को 80वां स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास,…

5 days ago

सीबीएसई ईस्ट जोन हैंडबॉल में बलिया का जलवा, जमुना राम मेमोरियल स्कूल बना उपविजेता

सीबीएसई ईस्ट जोन हैंडबॉल प्रतियोगिता 2026-27 में बलिया की जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव की…

1 week ago

बलिया में विनोद राय की दसवीं पुण्यतिथि पर उमड़ा जनसैलाब, दिग्गज नेताओं ने दी श्रद्धांजलि

बलिया के नरही थाना गोलीकांड के शहीद विनोद राय की दसवीं पुण्यतिथि पर बुधवार को नरही…

1 week ago

बलिया का बढ़ा मान! जमुना राम मेमोरियल स्कूल सीबीएसई ईस्ट जोन हैंडबॉल के फाइनल में

मिर्जापुर। सनबीम एकेडमी नॉलेज पार्क, मिर्जापुर में आयोजित सीबीएसई ईस्ट जोन हैंडबॉल प्रतियोगिता 2026-27 में…

1 week ago

तीन बार के विधायक उमाशंकर सिंह नहीं रहे, बलिया की राजनीति ने खोया अपना सबसे बड़ा जननेता

बलिया। रसड़ा विधानसभा क्षेत्र से लगातार तीन बार विधायक रहे और बहुजन समाज पार्टी (बसपा)…

2 weeks ago

CBSE ईस्ट जोन हॉकी प्रतियोगिता में जमुना राम स्कूल की बेटियों का कमाल, कांस्य पदक जीतकर बढ़ाया मान

गोरखपुर स्थित बी.एन. पब्लिक स्कूल में 31 जुलाई से 2 अगस्त 2026 तक आयोजित सीबीएसई…

2 weeks ago