बलिया। अग्निपथ योजना का विरोध सीधा रेल यात्रियों पर पड़ रहा है। जहां आंदोलन की वजह से छपरा-बलिया रेलखंड पर लगभग एक दर्जन ट्रेनों का परिचालन लगातार चौथे दिन बंद रहा। जिसकी वजह से यात्री आक्रोशित हैं। 4 दिन में लगभग 20 लाख रुपये का टिकट वापस किया गया। सुरक्षा के मद्देनजर रेलवे स्टेशन पर पुलिस, पीएसी, रेलवे सुरक्षा बल, रेलवे स्पेशल सुरक्षा बल की तैनाती की गई है।
रविवार को अप गोंदिया एक्सप्रेस, अप सरयू यमुना एक्सप्रेस, अप पवन एक्सप्रेस, अप स्वतंत्रता सेनानी एक्सप्रेस, डाउन और अप बलिया-सियालदह एक्सप्रेस,डाउन और अप औड़िहार-छपरा पैसेंजर, डाउन और अप वराणसी सिटी-छपरा पैसेंजर और छपरा-वराणसी सिटी अप और डाउन इंटरसिटी एक्सप्रेस का परिचालन रेलवे ने रद कर दिया।
स्टेशन अधीक्षक एलपी वर्मा ने बताया कि सोमवार को प्रस्तावित भारत बंद को लेकर भारी संख्या में लोगों ने आरक्षित टिकट रद करा लिए। 4 दिन में लगभग 20 लाख रुपये का टिकट वापस किया गया। जिससे रेलवे को काफी नुकसान हुआ है। हालांकि यात्रियों को भी काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
तीन बार के विधायक उमाशंकर सिंह के निधन के बाद रसड़ा की राजनीतिक तस्वीर बदल…
फेफना विधानसभा सीट पर 2027 को लेकर जनता का मूड क्या है? विधायक संग्राम सिंह…
सिकंदरपुर विधानसभा में 2027 की तैयारी शुरू हो चुकी है। विधायक जियाउद्दीन रिजवी के कार्यकाल…
बेल्थरा रोड (सुरक्षित) विधानसभा सीट पर 2027 का मुकाबला दिलचस्प होने वाला है। विधायक हंसू…
बैरिया विधानसभा में 2027 को लेकर चर्चाएं शुरू हो चुकी हैं। विधायक जय प्रकाश अञ्चल…
बांसडीह की राजनीति हमेशा से बलिया की सबसे चर्चित सियासी ज़मीन रही है। 2027 से…