Categories: बलिया

बलियाः अब कोटे की दुकानों पर बनेंगे आय, जाति प्रमाणपत्र, कोटेदारों को दी गई ट्रेनिंग

बलिया: अब आय जाति व निवास प्रमाणपत्र के लिए भटकना नहीं पड़ेगा। ज़िले की उचित दर दुकानों पर ही प्रमाणपत्र बनाए जाएंगे। कार्डधारकों को राशन के साथ-साथ सीएससी की तर्ज पर आय, जाति और निवास प्रमाणपत्र, ई-स्टांप के अलावा कई सुविधाएं मिलेंगी।

जिला आपूर्ति अधिकारी रामजतन यादव ने बताया कि करीब 1415 उचित दर की दुकानें संचालित हैं। इन्हें विभाग की ओर से ट्रेनिंग दी गई है। इनमें से 47 कोटेदारों ने योजना पर अमल करना शुरु कर दिया है। हालांकि अभी तक लोगों को सिर्फ गेहूं, चावल, चना, चीनी और नमक मिलता रहा है।

दुकानों पर नए राशन कार्ड बनाने के आवेदन, राशन कार्ड की डुप्लीकेट प्रिंटिंग, राशन कार्ड की स्टेटस चेकिंग, शिकायत पंजीकरण, जाति, आय, निवास प्रमाणपत्र, बैंकिंग सेवा, बिजली बिल जमा करने की सुविधा मिलेगी। यही नहीं, यहां 100 रुपये तक के स्टांप भी मिलेंगे ताकि उनकी आय में बढ़ोत्तरी हो सके।

जिला आपूर्ति अधिकारी रामजतन यादव का कहना है कि जिले के 1415 कोटेदारों को सीएससी संचालन को लेकर प्रशिक्षित किया गया है। उन्हें सीएससी पर मिलने वाली सुविधाओं के बारे में बताया गया। किस तरह से ऑनलाइन आवेदन किए जाएंगे। कैसे बिजली बिल जमा होगा, इस बारे में भी पूरी जानकारी दी गई है।

Rashi Srivastav

Recent Posts

UPSC में सफलता पर बलिया के जमुना राम मेमोरियल स्कूल में आदित्य कृष्ण तिवारी का सम्मान

जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव  में संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की परीक्षा में सफलता…

2 days ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं का भव्य विदाई समारोह, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के बीच छात्रों को मिली नई उड़ान की प्रेरणा

बलिया।जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं के छात्र-छात्राओं के लिए भव्य विदाई समारोह का…

1 month ago

उत्सर्ग व गोंदिया एक्सप्रेस ठहराव पर खुशी, लंबित मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन

फेफना (बलिया)। क्षेत्रीय संघर्ष समिति फेफना के नेतृत्व में शुक्रवार को क्षेत्रवासियों ने रेलवे बोर्ड…

1 month ago

Photos- जमुना राम मेमोरियल स्कूल में गणतंत्र दिवस समारोह हर्षोल्लास से संपन्न

26 जनवरी 2026 को जमुना राम मेमोरियल स्कूल के प्रांगण में 76वां गणतंत्र दिवस समारोह…

2 months ago

2 months ago

UGC के ‘Equity Rules’ में स्पष्टता व संतुलन की मांग, बलिया के भानु प्रकाश सिंह ने चेयरमैन को लिखा पत्र

बलिया। ध्रुवजी सिंह स्मृति सेवा संस्थान, पूर-बलिया के सचिव भानु प्रकाश सिंह ‘बबलू’ ने विश्वविद्यालय…

2 months ago