बलिया में अब आशाओं की नियुक्ति में फर्जीवाड़ा, DM के आदेश पर जांच शुरु

बलिया स्वास्थ्य विभाग में चतुर्थ श्रेणी के कर्मचारियों की नियुक्ति में फर्जीवाड़े के बाद अब शहरी क्षेत्र में आशा कार्यकर्ताओं की नियुक्ति में बड़ी गड़बड़ी सामने आई है। कुल 25 आशाओं की नियुक्ति में अनियमितता बरती गई है। जिसके बाद जिलाधिकारी सौम्या अग्रवाल के निर्देश पर डिप्टी कलेक्टर सीमा पांडेय मामले की जांच कर रही हैं।

जानकारी के मुताबिक डिप्टी कलेक्टर ने चिकित्साधिकारी डॉ. जयंत कुमार को पत्र जारी कर  कार्यकर्ताओं को नियुक्ति के दस्तावेज प्रस्तुत करने को कहा था लेकिन उन्होंने ऐसा नहीं किया। उन्होंने रिमाइंडर भेजकर तीन अक्टूबर को कलेक्ट्रेट में के साथ उपस्थित रहने को कहा है।

मातृ शिशु कल्याण महिला कर्मचारी संघ की शिकायत पर डीएम ने 12 सितंबर को मामले की गहनता से जांच का आदेश दिया। इससे पहले शहरी स्वास्थ्य मिशन के नियुक्त आशा कार्यकर्ताओं में चार नियुक्ति में भ्रष्टाचार का आरोप की नियुक्ति में गड़बड़ी मिली थी। तब उन्हें सेवा से बाहर कर दिया था।

ऐसे में माृत शिशु महिला कल्याण संघ की जिलाध्यक्ष सत्या सिंह ने जिलाधिकारी को पत्र लिख कर नियुक्ति में भ्रष्टाचार के आरोप लगाए हैं। डिप्टी कलेक्टर सीमा पांडेय का कहना है कि शहरी आशा कार्यकर्ताओं की नियुक्ति में गड़बड़ी की शिकायत की जांच के लिए विभाग के दस्तावेज मांगे गए हैं। पहली कर नहीं मिलने पर दोबारा पत्र जारी किया गया है।

सीएमओ डॉक्टर जयंत कुमार का कहना है कि यह मामला काफी पुराना है। फिली बार व्यस्तता के कारण दस्तावेज उपलब्ध नही कराए जा सके। कार्यालय में सभी कागजात एकत्रित कराए जा रहे है। जांच में पूरा सहयोग किया जाएगा।

Rashi Srivastav

Recent Posts

बलिया के जमुना राम स्नातकोत्तर महाविद्यालय में धूमधाम से हुआ ‘नव आरंभ विदाई समारोह’

बलिया के चित्तबड़ागांव स्थित श्री जमुना राम स्नातकोत्तर महाविद्यालय में शनिवार को भावनाओं, उत्साह और…

7 days ago

बलिया की सियासत में नई हलचल: इंजीनियर विजय कांत तिवारी की एंट्री, 2027 पर नजर!

बलिया- अपनी राजनीतिक चेतना और संघर्षों के लिए पहचान रखने वाले बलिया की राजनीति में…

4 weeks ago

UPSC में सफलता पर बलिया के जमुना राम मेमोरियल स्कूल में आदित्य कृष्ण तिवारी का सम्मान

जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव  में संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की परीक्षा में सफलता…

4 weeks ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं का भव्य विदाई समारोह, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के बीच छात्रों को मिली नई उड़ान की प्रेरणा

बलिया।जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं के छात्र-छात्राओं के लिए भव्य विदाई समारोह का…

2 months ago

उत्सर्ग व गोंदिया एक्सप्रेस ठहराव पर खुशी, लंबित मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन

फेफना (बलिया)। क्षेत्रीय संघर्ष समिति फेफना के नेतृत्व में शुक्रवार को क्षेत्रवासियों ने रेलवे बोर्ड…

2 months ago

Photos- जमुना राम मेमोरियल स्कूल में गणतंत्र दिवस समारोह हर्षोल्लास से संपन्न

26 जनवरी 2026 को जमुना राम मेमोरियल स्कूल के प्रांगण में 76वां गणतंत्र दिवस समारोह…

2 months ago