Categories: बलिया

बलियाः निर्माण कार्यों में लापरवाही बरतने वाले नौ सचिवों को नोटिस जारी

बलिया। शासन के कामों पर लापरवाही बरतने वाले पंचायत सचिवों पर पंचायत राज विभाग सख्त कार्यवाही करने की तैयारी में है। जिला पंचायत राज अधिकारी ने एक माह में नौ सचिवों को कारण बताओ नोटिस जारी किए हैं। इसके अलावा एक दर्जन से अधिक सचिवों पर भी कार्यवाही की तलवार लटक रही है।

बता दें कि जिले के कई ऐसी पंचायतें हैं, जहां पर ग्राम सचिवों ने जमकर भ्रष्टाचार किया है। शासन आदेश की धज्जियां उड़ाकर मनमानीपूर्ण रवैये से निर्माण कार्य करवाया गया। इसके अलावा पहाड़पुर, छिटकिया, फरदहा, पतोई, रामपुर चंदेला व मझौवासीयर गांवों में घोर लापरवाही बरती गई है।

इन गांवों से संंबंधित सचिव मनोज कुमार वर्मा, अनिलेश कुमार, इंदल कुमार, अखिलेश गुप्ता व दुर्गेश कुमार को कारण बताओ नोटिस पहले ही जारी किया जा चुका है। इसके अलावा भी चिलकहर व मुरली छपरा ब्लाक के तीन सचिवों के चार्ज के आठ गांवों में लापरवाही बरतने वाले ग्राम सचिवों अशोक कुमार, अजीत कुमार व पंकज गौड़ को चेतावनी पत्र जारी किया गया है।

इसके साथ ही गड़वार ब्लाक में भी जांच के लिए कई समस्याएं देखने को मिली। जहां निर्माण कार्यों में लापरवाही बरती गई। इनमें चार गांवों में बड़ी गड़बड़ी सामने आई, जिसका चार्ज एक ही सचिव के पास है। ऐसे में सचिव दुर्गेश कुमार को चेतावनी पत्र जारी किया गया है।

जिला पंचायतराज अधिकारी अजय कुमार श्रीवास्तव का कहना है कि जांच में खामियां मिलने पर संबंधित ग्राम सचिवों को नोटिस जारी कर जवाब मांगा गया है। गड़बड़ियों को सुधारा जा रहा है। समुचित जवाब नहीं मिलने पर दोषियों पर कार्रवाई की संस्तुति की जाएगी।

Rashi Srivastav

Recent Posts

बलिया की सियासत में नई हलचल: इंजीनियर विजय कांत तिवारी की एंट्री, 2027 पर नजर!

बलिया- अपनी राजनीतिक चेतना और संघर्षों के लिए पहचान रखने वाले बलिया की राजनीति में…

2 weeks ago

UPSC में सफलता पर बलिया के जमुना राम मेमोरियल स्कूल में आदित्य कृष्ण तिवारी का सम्मान

जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव  में संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की परीक्षा में सफलता…

2 weeks ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं का भव्य विदाई समारोह, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के बीच छात्रों को मिली नई उड़ान की प्रेरणा

बलिया।जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं के छात्र-छात्राओं के लिए भव्य विदाई समारोह का…

2 months ago

उत्सर्ग व गोंदिया एक्सप्रेस ठहराव पर खुशी, लंबित मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन

फेफना (बलिया)। क्षेत्रीय संघर्ष समिति फेफना के नेतृत्व में शुक्रवार को क्षेत्रवासियों ने रेलवे बोर्ड…

2 months ago

Photos- जमुना राम मेमोरियल स्कूल में गणतंत्र दिवस समारोह हर्षोल्लास से संपन्न

26 जनवरी 2026 को जमुना राम मेमोरियल स्कूल के प्रांगण में 76वां गणतंत्र दिवस समारोह…

2 months ago

2 months ago