Categories: बलिया

बलियाः विकास कार्यों में लापरवाही बरतने वाले 6 सचिवों को नोटिस जारी

बलिया में लापरवाही बरतने वाले 6 सचिवों को जिला पंचायत रात अधिकारी यतेंद्र सिंह ने कारण बताओ नोटिस जारी किया है। इन सचिवों ने पंचायत में हुए विकासकार्यों में लापरवाही बरती। जिसके बाद जिला पंचायत राज अधिकारी ने सचिवों से स्पष्टीकरण मांगा है।

डीपीआरओ ने नवानगर ब्लॉक के हड़सर पंचायत में तैनाती के दौरान ग्राम पंचायत अधिकारी (सचिव) राजकुमार व सूर्यप्रकाश यादव द्वारा पांच लाख 71 हजार की लागत से चार सीटर सामुदायिक शौचालय बनवाया गया था। निरीक्षण के दौरान दरवाजा, पलम्बरिंग, इलेक्ट्रिक का कार्य नहीं होना पाया गया।

हनुमानगंज ब्लाक के माल्देपुर पंचायत में तैनात सचिव ओमप्रकाश चौहान द्वारा स्ट्रीट लाइट लगाने में मानक की अनदेखी करना पाया गया है। बहेरी पंचायत में तैनात ओमप्रकाश चौहान व ठाकुरजी सिंह ने मानक की अनदेखी की है। इन सभी को नोटिस जारी किया गया है। सही स्पष्टीकरण नहीं देने पर अनुशासनात्मक कार्रवाई की जाएगी।

Rashi Srivastav

Recent Posts

बलिया के जमुना राम स्नातकोत्तर महाविद्यालय में धूमधाम से हुआ ‘नव आरंभ विदाई समारोह’

बलिया के चित्तबड़ागांव स्थित श्री जमुना राम स्नातकोत्तर महाविद्यालय में शनिवार को भावनाओं, उत्साह और…

2 days ago

बलिया की सियासत में नई हलचल: इंजीनियर विजय कांत तिवारी की एंट्री, 2027 पर नजर!

बलिया- अपनी राजनीतिक चेतना और संघर्षों के लिए पहचान रखने वाले बलिया की राजनीति में…

3 weeks ago

UPSC में सफलता पर बलिया के जमुना राम मेमोरियल स्कूल में आदित्य कृष्ण तिवारी का सम्मान

जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव  में संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की परीक्षा में सफलता…

3 weeks ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं का भव्य विदाई समारोह, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के बीच छात्रों को मिली नई उड़ान की प्रेरणा

बलिया।जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं के छात्र-छात्राओं के लिए भव्य विदाई समारोह का…

2 months ago

उत्सर्ग व गोंदिया एक्सप्रेस ठहराव पर खुशी, लंबित मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन

फेफना (बलिया)। क्षेत्रीय संघर्ष समिति फेफना के नेतृत्व में शुक्रवार को क्षेत्रवासियों ने रेलवे बोर्ड…

2 months ago

Photos- जमुना राम मेमोरियल स्कूल में गणतंत्र दिवस समारोह हर्षोल्लास से संपन्न

26 जनवरी 2026 को जमुना राम मेमोरियल स्कूल के प्रांगण में 76वां गणतंत्र दिवस समारोह…

2 months ago