Categories: बलिया

नागरिक सेवा में बलिया पुलिस अव्वल, मंडल में पहले स्थान पर

लिया। जनता की सेवा में बलिया पुलिस अव्वल है। नागरिकों की सुविधाओं को ध्यान में रखते हुए पुलिस ने कार्यशैली में बदलाव किए हैं। किसी भी आपातकालीन स्थिति में पुलिस लोगों की मदद करने तैयार रहती है। नागरिकों को कोई परेशानी न आए, इसलिए कई अहम सुधार किए गए हैं।

ऑनलाइन चरित्र प्रमाण पत्र जारी करने के मामले में पिछले डेढ़ साल के आंकड़ें देखें तो एक जनवरी 2021 से 31 जुलाई 2022 तक आजमगढ़ मंडल के तीन जिलों बलिया, आजमगढ़ व मऊ में कुल 91,024 आवेदन आए और 62,360 का निस्तारण कर दिया गया, इसमें 27,375 आवेदन निरस्त जबकि 1116 लंबित हैं।

अधिक प्रमाण पत्र बलिया में जारी किए गए। साथ ही निरस्तीकरण भी यहां सबसे अधिक किया गया। दूसरे नंबर पर आजमगढ़ व तीसरे स्थान पर मऊ का नंबर आता है। हालांकि आजमगढ़ व बलिया के बीच फासला बहुत कम है।

बलिया अपर पुलिस अधीक्षक दुर्गा शंकर तिवारी का कहना है कि पुलिस महकमा नागरिकों की सुरक्षा के साथ सेवा के लिए सदैव तत्पर रहता है। किसी भी आपातकालीन स्थिति में लोगों की मदद कराना प्राथमिकता में शामिल रहता है। नागरिक सेवाओं के तहत फरियादियों को पूरी सहूलियत देने के लिए पूरा प्रयास किया जाता है।

Rashi Srivastav

Recent Posts

‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान के तहत जमुना राम पीजी कॉलेज में हुआ पौधरोपण, वन महोत्सव-2026 का आयोजन

बलिया। पर्यावरण संरक्षण और हरियाली को बढ़ावा देने के उद्देश्य से बुधवार को श्री जमुना…

1 week ago

आवास योजना में लापरवाही पर सभी एसडीएम का वेतन रोकने के आदेश

बलिया। जिले में राजस्व और विकास कार्यों की समीक्षा के दौरान जिलाधिकारी मंगला प्रसाद सिंह…

2 weeks ago

धूप में पसीने से तरबतर एक डॉक्टर! बलिया को सुषमा शेखर जैसे नेताओं की ज़रूरत क्यों है?

सियासत में बड़े नामों की कोई कमी नहीं है। मंचों पर भाषण देने वाले नेता…

4 weeks ago

फेफना में अकीदत के साथ मनाया गया मोहर्रम, मातमी जुलूस और हैरतअंगेज करतब बने आकर्षण का केंद्र

बलिया। फेफना थाना क्षेत्र में शुक्रवार को मोहर्रम का पर्व पूरी अकीदत, शांति और सौहार्दपूर्ण…

4 weeks ago

एक साल से धूल फांक रही करोड़ों की जांच सुविधा, बांसडीह सीएचसी में नहीं चालू हो सकी बायोकेमिस्ट्री एनालाइजर मशीन

बांसडीह (बलिया)। ग्रामीण क्षेत्र के मरीजों को आधुनिक जांच सुविधाएं उपलब्ध कराने के उद्देश्य से…

1 month ago

अघोषित बिजली कटौती पर सपा युवजन सभा का हल्ला बोल, 9 सूत्रीय मांगों के साथ सौंपा ज्ञापन

भीषण गर्मी के बीच लगातार हो रही अघोषित बिजली कटौती और खराब विद्युत व्यवस्था को…

1 month ago