Categories: बलिया

बलियाः रास्ता निर्माण को लेकर दो पक्षों में मारपीट, युवती समेत 5 लोग घायल

बलियाः रसड़ा के रौराचवर गांव में रास्ता निर्माण को लेकर दो पक्षों में खूनी संघर्ष हो गया। घटना में एक पक्ष से युवती समेत पांच लोग गंभीर रुप से घायल हो गए। घटना की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को स्थानीय सीएचसी में भेजकर उपचार कराया वहीं एक ही हालत गंभीर होने पर अस्पताल में भर्ती कराया है।

मामले में पीड़ित रामाश्रय यादव ने दस लोगों के खिलाफ नामजद तहरीर पुलिस को दी है। पीड़ित पक्ष ने आरोप लगाया है कि धान की रोपाई के लिए अपने खेत में डाढ़ बाने का कार्य कर रहे थे। इस दौरान उनके भाई रामाश्रय यादव व लड़के विनोद यादव, अजीत यादव भी खेत में काम कर रहे थे। तभी उनके गांव के प्रधान प्रतिनिधि चक की जमीन में मिट्टी डालकर रास्ता का निर्माण कराने के लिए दबाव बनाने लगे।

जिसका विरोध रामाश्रय व उनके परिवार ने किया। इससे गुस्साए गांव के प्रधान प्रतिनिधि अन्य लोगों के साथ पहुंचे और रामाश्रय पक्ष पर हमला कर दिया। शोर शराबा सुनकर मौके पर पहुंची उनकी भतीजी गुड़िया को भी विपक्षी लोगों ने मारपीट कर घायल कर दिया। इस मारपीट की घटना में एक पक्ष के 60 वर्षीय रामाश्रय यादव, 35 वर्षीय विनोद यादव, 16 वर्षीय अजीत यादव, 22 वर्षीया गुड़िया व 50 वर्षीय रामपृत यादव घायल हैं। इसमें रामाश्रय को गंभीर चोटें आने पर भर्ती कराया गया है।

 

Rashi Srivastav

Recent Posts

राष्ट्रीय खेल दिवस पर जमुना राम मेमोरियल स्कूल में भव्य पुरस्कार वितरण समारोह

चितबड़ागांव, बलिया। हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद की जयंती के अवसर पर मनाए जा रहे…

4 days ago

बलिया BJP की इनसाइड स्टोरी! संगठन में पद की लड़ाई अश्लील वीडियो तक आई?

बलिया। बांसडीह में भाजपा से जुड़ी महिला कार्यकर्ता के निजी वीडियो के कथित प्रसार को…

2 weeks ago

सिकंदरपुर की सियासत में नया चेहरा, कौन हैं संजीव कुमार तिवारी? बिजनेस से राजनीति तक कैसे पहुंचा सफर?

बलिया। सिकंदरपुर विधानसभा क्षेत्र की राजनीति में अब नए चेहरों की सक्रियता दिखाई देने लगी…

3 weeks ago

मेजर ध्यानचंद जयंती पर जमुना राम मेमोरियल स्कूल में खेल सप्ताह का आगाज, कबड्डी में खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम

चितबड़ागांव (बलिया)। हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद की जयंती के उपलक्ष्य में जमुना राम मेमोरियल…

1 month ago

आजाद अधिकार सेना ने ओम प्रकाश को सौंपी बलिया जिलाध्यक्ष की कमान

आजाद अधिकार सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व आईपीएस अधिकारी अमिताभ ठाकुर ने क्षेत्र के…

1 month ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में धूमधाम से मना 80वां स्वतंत्रता दिवस, बच्चों की प्रस्तुतियों ने बांधा समां

बलिया। जमुना राम मेमोरियल स्कूल, मानपुर चितबड़ागांव में 15 अगस्त को 80वां स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास,…

2 months ago