बलिया में कानून व्यवस्था बेपटरी हो गई है। जिले में हत्या, चोरी, किडनैपिंग और खुलेआम गुंडागर्दी आम बात हो गई है। बदमाशों के हौंसले बुलंद हैं और पुलिस के हाथ खाली। ताजा मामला बेल्थरा रोड से सामने आया जहां डेरे में सो रहे व्यक्ति की धारदार हथियार से गला रेतकर हत्या कर दी गई।
घटना बेल्थरा रोड की है, जहां फरसाटार निवासी 50 वर्षीय भागीरथी शुक्रवार रात घर से थोड़ी दूर नगरा बेल्थरारोड मार्ग स्थित डेरे पर सोने गए। शनिवार सुबह चार बजे उनकी पत्नी धनवती उसे उठाने के लिए डेरे पर पहुंची तो पति की खून से सनी लाश देखी। पति का शव देखकर पत्नी के होश उड़ गए, उसने शोर मचाया। जिसके बाद आसपास के लोग मौके पर पहुंचे। मामले की सूचना पुलिस को दी।
मौके पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल की जांच की। जहां भागीरथी का सिर चारपाई के पायदान की तरफ था। गर्दन, बाएं कंधे और कमर से ऊपर खून के निशान और काले धब्बे थे। घटना के बाद ग्रामीणों में खौफ का माहौल है। भागीरथी के आसपास भी लोग अपने डेरे पर सोए थे, लेकिन किसी ने कोई शोर नहीं सुना। ऐसे में आशंका जताई जा रही हैं कि आरोपियों ने व्यक्ति की हत्या कहीं और करने के बाद उसका शव वापस खटिया पर रख दिया। मृतक के दो पुत्र और तीन पुत्रियां हैं, जिसमें एक पुत्री की शादी हो चुकी है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। उभांव एसएचओ अविनाश कुमार सिंह ने कहा कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही स्थिति और स्पष्ट हो सकेगी।
वहीं इससे पहले गुरुवार को सहतवार के महाराजपुर गांव में देर रात एक अधेड़ की गला रेत कर हत्या का मामला सामने आया था। महाराजपुर निवासी केशव यादव एक झोपड़ी किराये पर लेकर लोगों के यहां गाय-भैंस पालकर गुजर करता था। गुरुवार रात करीब 9.30 बजे केशव गांव के पूर्व प्रधान राधेश्याम राम के दरवाजे पर सो गया। इसी बीच किसी ने रात में उसकी धारदार हथियार से हत्या कर दी। सुबह पूर्व प्रधान के घर के सदस्य घर से बाहर निकले तो केशव का शव दिखा। मौके पर पहुंची पुलिस ने पूर्व प्रधान के घर के सदस्य अमीर राम की तहरीर पर अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
गौरतलब है कि बलिया में लगातार लूट-हत्या के मामले सामने आ रहे हैं। कई मामलों में पुलिस आज तक अपराधियों तक नहीं पहुंच पा रही हैं। ऐसे में जिले के लोग असुरक्षित महसूस कर रहे हैं वहीं लगातार सामने आ रही अपराधिक घटनाओं के बाद लोगों की रक्षा का दम भरने वाली पुलिस भी सवालों के घेरे में हैं।
बलिया। सिकंदरपुर विधानसभा क्षेत्र की राजनीति में अब नए चेहरों की सक्रियता दिखाई देने लगी…
चितबड़ागांव (बलिया)। हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद की जयंती के उपलक्ष्य में जमुना राम मेमोरियल…
आजाद अधिकार सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व आईपीएस अधिकारी अमिताभ ठाकुर ने क्षेत्र के…
बलिया। जमुना राम मेमोरियल स्कूल, मानपुर चितबड़ागांव में 15 अगस्त को 80वां स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास,…
सीबीएसई ईस्ट जोन हैंडबॉल प्रतियोगिता 2026-27 में बलिया की जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव की…
बलिया के नरही थाना गोलीकांड के शहीद विनोद राय की दसवीं पुण्यतिथि पर बुधवार को नरही…