Categories: बलिया

बलियाः अस्पताल के औषधि केंद्र में बेची जा रही गैर अधिकृत दवा, युवाओं ने CMS से की शिकायत

बलिया के सदर अस्पताल में युवाओ का समूह पहुंचा। उन्होंने जन औषधि क्रेंद के द्वारा गैर अधिकृत दवाएं बेची जाने को लेकर मुख्य चिकित्सा अधिकारी से मुलाकात की। उन्होंने आरोप लगाया कि जन औषधि क्रेंद्र के द्वारा दवाईयां ज्यादा मूल्य पर बेची जा रही हैं।

छात्रों ने अपनी समस्या बताते हुए कहा कि विगत दिनों पहले उन्होंने जन औषधि क्रेंद से दवा खरीदी तो पता चला कि वह दवा प्राइवेट में बिक रही थी। क्योंकि उस दवा पर जन औषधि क्रेंद का मार्का नहीं था।

युवाओं ने इसको लेकर सीएमएस से बात की और दोषियों पर कार्यवाही की मांग की। इस दौरान छात्रसंघ महामंत्री अमित सिंह ने कहा कि सदर अस्पताल स्थित जन औषधि केंद्र के संचालक आम जनता को गुमराह कर अवैध धन राशि वसूल रहे हैं और नियम का उल्लंघन भी कर रहे हैं जो कि जनहित में नही हैं।

उन्होंने कहा कि ऐसे संचालकों पर उचित कार्यवाही की जाए। इस दौरान अनिकेत वर्धन सिंह, सौरभ सहयोगी,अभिनव चंचल,अमन सिंह अनुराग पटेल,रवि उपाध्याय, बिपुल,अभिषेक गिरी आदि उपस्थित रहें।

Rashi Srivastav

Recent Posts

UPSC में सफलता पर बलिया के जमुना राम मेमोरियल स्कूल में आदित्य कृष्ण तिवारी का सम्मान

जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव  में संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की परीक्षा में सफलता…

1 day ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं का भव्य विदाई समारोह, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के बीच छात्रों को मिली नई उड़ान की प्रेरणा

बलिया।जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं के छात्र-छात्राओं के लिए भव्य विदाई समारोह का…

1 month ago

उत्सर्ग व गोंदिया एक्सप्रेस ठहराव पर खुशी, लंबित मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन

फेफना (बलिया)। क्षेत्रीय संघर्ष समिति फेफना के नेतृत्व में शुक्रवार को क्षेत्रवासियों ने रेलवे बोर्ड…

1 month ago

Photos- जमुना राम मेमोरियल स्कूल में गणतंत्र दिवस समारोह हर्षोल्लास से संपन्न

26 जनवरी 2026 को जमुना राम मेमोरियल स्कूल के प्रांगण में 76वां गणतंत्र दिवस समारोह…

2 months ago

2 months ago

UGC के ‘Equity Rules’ में स्पष्टता व संतुलन की मांग, बलिया के भानु प्रकाश सिंह ने चेयरमैन को लिखा पत्र

बलिया। ध्रुवजी सिंह स्मृति सेवा संस्थान, पूर-बलिया के सचिव भानु प्रकाश सिंह ‘बबलू’ ने विश्वविद्यालय…

2 months ago