Categories: बलिया

बलिया के रोजगार मेले में 40 युवाओं को मिली नौकरी

बलिया के राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान में रोजगार मेले का आयोजन किया गया। रोजगार मेला सफल रहा। इसके जरिए 40 युवाओं को नौकरी मिली। चयनित युवाओं को मौके पर ही ऑफर लेटर दे दिए गए। वहीं नौकरी मिलने के बाद युवा खुश नजर आए।

जानकारी देते हुए सहायक जिला सेवायोजन अधिकारी आशुतोष प्रसाद ने बताया कि मेले में सुब्रोस लिमिटेड नोएडा द्वारा 125 प्रतिभागियों की लिखित परीक्षा और साक्षात्कार के माध्यम से 40 सदस्यों का चयन किया गया। जिनको मौके पर ही ऑफर लेटर दिया गया और उन्हें आगामी 10 तारीख को जोइनिंग तारीख दी गई है।

इस मेले में चयनित अभ्यर्थियों को जिला सूचना अधिकारी अनुराग रंजन द्वारा ऑफर लेटर दिया गया। इस मेले को आईटीआई तथा सेवायोजन कार्यालय के कर्मियों द्वारा सफलतापूर्वक संपन्न कराया गया। इसके अलावा अन्य प्रतिभागियों को करियर काउंसलिंग का भी लाभ दिया गया।

Rashi Srivastav

Recent Posts

राष्ट्रीय खेल दिवस पर जमुना राम मेमोरियल स्कूल में भव्य पुरस्कार वितरण समारोह

चितबड़ागांव, बलिया। हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद की जयंती के अवसर पर मनाए जा रहे…

4 days ago

बलिया BJP की इनसाइड स्टोरी! संगठन में पद की लड़ाई अश्लील वीडियो तक आई?

बलिया। बांसडीह में भाजपा से जुड़ी महिला कार्यकर्ता के निजी वीडियो के कथित प्रसार को…

2 weeks ago

सिकंदरपुर की सियासत में नया चेहरा, कौन हैं संजीव कुमार तिवारी? बिजनेस से राजनीति तक कैसे पहुंचा सफर?

बलिया। सिकंदरपुर विधानसभा क्षेत्र की राजनीति में अब नए चेहरों की सक्रियता दिखाई देने लगी…

3 weeks ago

मेजर ध्यानचंद जयंती पर जमुना राम मेमोरियल स्कूल में खेल सप्ताह का आगाज, कबड्डी में खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम

चितबड़ागांव (बलिया)। हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद की जयंती के उपलक्ष्य में जमुना राम मेमोरियल…

1 month ago

आजाद अधिकार सेना ने ओम प्रकाश को सौंपी बलिया जिलाध्यक्ष की कमान

आजाद अधिकार सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व आईपीएस अधिकारी अमिताभ ठाकुर ने क्षेत्र के…

1 month ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में धूमधाम से मना 80वां स्वतंत्रता दिवस, बच्चों की प्रस्तुतियों ने बांधा समां

बलिया। जमुना राम मेमोरियल स्कूल, मानपुर चितबड़ागांव में 15 अगस्त को 80वां स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास,…

2 months ago