Categories: बलिया

बलिया में थाना समाधान दिवस पर दिखी उदासीनता !

बलिया के थानों में थाना समाधान दिवस का आयोजन किया गया। इस दौरान कुछ थानों पर उदासीनता का माहौल दिखा। कुछ थानों पर केवल एक से दो शिकायतें पहुंची जिनका समाधान कर दिया गया। दोकटी थाने में तो एक भी मामला नहीं पहुंच सका।

बता दें कि सबसे ज्यादा मामले सिकंदरपुर थाने में आए। जहां एसडीएम अखिलेश यादव के समक्ष 23 शिकायती पत्र आये, इसमें से 19 मामलों का मौके पर ही निबटारा कर दिया गया। इस मौके पर कानूनगों अक्षयबर पांडेय, हरेराम यादव, पवन पांडेय, अजीत सिंह आदि थे।

दुबहड़  में स्थानीय थाने पर आयोजित थाना समाधान दिवस केवल एक प्रार्थना पत्र आया। इस मौके पर एसओ राजेश मिश्र, एसआई रुद्रप्रताप राय, लेखपाल प्रमोद पांडेय, गणेश वर्मा, कृष्ण कुमार गुप्ता, अजीत सिंह आदि थे।

रसड़ा कोतवाली में एसडीएम के समक्ष जमीन व रास्ते की विवाद संबंधी पांच आवेदन पत्र प्रस्तुत किए गए। इसमें दो का मौके पर ही निस्तारण कर दिया गया। इस मौके पर कोतवाल हिमेंद्र सिंह, इंस्पेक्टर (अपराध) सुभाष चन्द्र यादव के साथ ही राजस्व निरीक्षक व लेखपाल मौजूद रहे।

सुखपुरा में स्थानीय थाना परिसर में थाना समाधान दिवस का आयोजन किया गया। इसमें कुल दो मामले आये, लेकिन जमीन से जुड़े होने के चलते उनका निपटारा नहीं हो सका। इस मौके पर एसओ अमित सिंह, एसआई बांके बहादुर सिंह, राम सिंह यादव, विजय नारायण राय, जयप्रकाश, योगेंद्र यादव, बलिराम तिवारी, लव यादव, दिलीप सिंह आदि थे।

Rashi Srivastav

Recent Posts

बलिया की सियासत में नई हलचल: इंजीनियर विजय कांत तिवारी की एंट्री, 2027 पर नजर!

बलिया- अपनी राजनीतिक चेतना और संघर्षों के लिए पहचान रखने वाले बलिया की राजनीति में…

2 weeks ago

UPSC में सफलता पर बलिया के जमुना राम मेमोरियल स्कूल में आदित्य कृष्ण तिवारी का सम्मान

जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव  में संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की परीक्षा में सफलता…

2 weeks ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं का भव्य विदाई समारोह, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के बीच छात्रों को मिली नई उड़ान की प्रेरणा

बलिया।जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं के छात्र-छात्राओं के लिए भव्य विदाई समारोह का…

2 months ago

उत्सर्ग व गोंदिया एक्सप्रेस ठहराव पर खुशी, लंबित मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन

फेफना (बलिया)। क्षेत्रीय संघर्ष समिति फेफना के नेतृत्व में शुक्रवार को क्षेत्रवासियों ने रेलवे बोर्ड…

2 months ago

Photos- जमुना राम मेमोरियल स्कूल में गणतंत्र दिवस समारोह हर्षोल्लास से संपन्न

26 जनवरी 2026 को जमुना राम मेमोरियल स्कूल के प्रांगण में 76वां गणतंत्र दिवस समारोह…

2 months ago

2 months ago