Categories: बलिया

बलियाः जदयू के प्रदेश महासचिव ने किया सदस्यता अभियान का शुभारंभ

बलियाः जनता दल यूनाइटेड के द्वारा सदस्यता अभियान चलाया जा रहा है। प्रदेश महासचिव और प्रभारी अवलेश सिंह ने रसड़ा कार्यालय पर सदस्यता अभियान का शुभारंभ किया। इस दौरान उन्होंने पार्टी कार्यकर्ताओं को संबोधित किया।

सिंह ने कहा कि पार्टी का उद्देश्य है कि अधिक से अधिक लोगों को जदयू की नीतियों और उसके कार्यों को जन-जन तक पहुंचाया जाए। ताकि प्रभावित होकर लोग जदयू की प्रारंभिक सदस्यता को ग्रहण करें। कहा कि जनता दल यूनाइटेड की बिहार मे सरकार में जितने भी विकास कार्य हुए हैं, उन विकास कार्यों का सिर्फ उन कार्यों मे केवल और केवल योगदान नीतीश जी का है।

उन्होंने भाजपा पर निशाना साधा और कहा कि भाजपा के पास अपना अब तक का बनाया कुछ भी नहीं है कि वह फीता काट सके। इस अवसर पर जिलाध्यक्ष भारत भूषण सिंह, ज़िला महासचिव पंकज सिंह, कोषाध्यक्ष सोनू सिंह, युवा नेता आयुष सोनी, देशराज सिंह, मुन्ना यादव, देवनाथ यादव, धीरज राजभर, आलोक यादव, कुद्दुश अंसारी आदि उपस्थित थे।

Rashi Srivastav

Recent Posts

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता का समापन, विजेता खिलाड़ियों को मिला स्वर्ण पदक और प्रमाणपत्र

बलिया के मानपुर चितबड़ागांव स्थित जमुना राम मेमोरियल स्कूल में आयोजित वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता 2026…

6 days ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में मतदाता जागरूकता अभियान, तहसीलदार ने दी अहम जानकारी

बलिया के जमुना राम मेमोरियल स्कूल में मतदाता जागरूकता अभियान के तहत विशेष कार्यक्रम आयोजित…

2 weeks ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल की विज्ञान प्रदर्शनी में दिखी नन्हे वैज्ञानिकों की प्रतिभा, ज्वालामुखी मॉडल ने खींचा सबका ध्यान

बलिया। सोहांव ब्लॉक के मानपुर, चितबड़ागांव स्थित जमुना राम मेमोरियल स्कूल में आयोजित विज्ञान प्रदर्शनी…

2 weeks ago

बेल्थरारोड में सपा की दावेदारी को लेकर उमाशंकर राम ने खोला मोर्चा, स्थानीय उम्मीदवार के मुद्दे को दी धार!

उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 को लेकर राजनीतिक सरगर्मियां तेज होने लगी हैं। बलिया जिले…

2 weeks ago

तीन दिवसीय बलिया प्रवास पर रहेंगे युवा चेतना सुप्रीमो रोहित कुमार सिंह, विभिन्न सामाजिक कार्यक्रमों में करेंगे शिरकत

बलिया। युवा चेतना के राष्ट्रीय संयोजक एवं सुप्रीमो रोहित कुमार सिंह तीन दिनों तक बलिया…

3 weeks ago

‘वोट बचाओ–देश बचाओ’ महारैली की तैयारी तेज, बलिया में अबुल फैज़ को मिली जिला इंचार्ज की जिम्मेदारी

बलिया। नई दिल्ली के रामलीला मैदान में 1 नवंबर 2026 को आयोजित होने वाली कांग्रेस…

4 weeks ago