पूर्व पीएम चंद्रशेखर के पैतृक गांव इब्राहिमपट्टी में निर्मित 150 बेड वाले विशाल अस्पताल को कैंसर अस्पताल के रुप में विकसित किया जाएगा। इसके जननायक चंद्रशेखर अस्पताल एंड कैंसर इंस्टीट्यूट नाम दिया जाएगा। बता दें कि इब्राहिमपट्टी में करीब 30 एकड़ में अस्पताल के लिए विशाल भवन की नींव सन 1952 में डाली गई थी। उस समय समाजवादी नेता जयप्रकाश नारायण ने इसका विधिवत शिलान्यास किया था।
करोड़ों रुपये की लागत से करीब 150 बेड वाले विशाल अस्पताल का भवन ढाई दशक में बनकर तैयार हो गया। 1979-80 में इस भवन में अस्पताल का संचालन भी शुरु हुआ, लेकिन 6 महीने बाद ही यह अस्पताल बंद हो गया। तब से कई जनप्रतिनिधि आए और गए लेकिन अस्पताल चालू नहीं हुआ। अब सरकार ने अस्पताल की सुध ली है। राज्यसभा सदस्य नीरज शेखर और एमएलसी रविशंकर सिंह पप्पू के प्रयास से प्रदेश सरकार ने इसके लिए हरी झंडी दे दी है। मऊ के चिकित्सक डा. संजय सिंह फिलहाल यहां की मेडिकल व्यवस्था को नया स्वरूप देने में लगे हैं।
पहले चरण में 40 बेड का हाईटेक कैंसर अस्पताल बनेगा, उसके बाद इसका विस्तार किया जाएगा। इससे कैंसर के संभावित लक्षणों का पता कर शुरुआती चरण में ही जिले के लोगों का उपचार हो सकेगा। इसके अलावा जरुरतमंदों के चिकित्सकीय परीक्षण और इलाज के लिए अलग से चिकित्सक तैनात होंगे। एक नवंबर तक इस अस्पताल को चालू करने की तैयारी है।
इस अस्पताल के बनने से स्थानीय लोगों को इलाज के लिए भटकना नहीं पड़ेगा। सीएमओ डॉक्टर जयंत कुमार का कहना है कि शासन से चिकित्सक व अन्य स्टाफ की डिमांड की गई है जिनके मिलने के बाद अस्पताल का संचालन किया जाएगा। इसके लिए पहले ही प्रस्ताव भेजा गया है।
चितबड़ागांव, बलिया। हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद की जयंती के अवसर पर मनाए जा रहे…
बलिया। बांसडीह में भाजपा से जुड़ी महिला कार्यकर्ता के निजी वीडियो के कथित प्रसार को…
बलिया। सिकंदरपुर विधानसभा क्षेत्र की राजनीति में अब नए चेहरों की सक्रियता दिखाई देने लगी…
चितबड़ागांव (बलिया)। हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद की जयंती के उपलक्ष्य में जमुना राम मेमोरियल…
आजाद अधिकार सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व आईपीएस अधिकारी अमिताभ ठाकुर ने क्षेत्र के…
बलिया। जमुना राम मेमोरियल स्कूल, मानपुर चितबड़ागांव में 15 अगस्त को 80वां स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास,…