Ballia- बैरिया में बारावफात पर निकला ईद मिलादुन्नबी का जुलूस, नगर पंचायत प्रतिनिधि भी हुए शामिल

बलिया। आज पूरे देश में ईदमिलादुन्नबी का पर्व मनाया जा रहा है। देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मुस्लिम वर्ग को पर्व की शुभकामनाएं दी। मुस्लिम समाज बंधुओं में त्यौहार को लेकर उत्साह देखा जा रहा है। पैगंबरे इस्लाम हजरत मोहम्मद की शान में तकरीरें हुईं। मुस्लिम इलाकों से रविवार सुबह फजर की नमाज के पहले तक जुलूस-ए-मोहम्मदी निकाले गए। हुजूर की शान में नातिया कलाम पेश किए गए।

बलिया में भी ईदमिलादुन्नबी के मौके पर जश्न मनाया गया। जिले की बैरिया नगर पंचायत में भी जुलूस निकाला गया जिसमें नगर पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि शिव कुमार मंटन वर्मा भी जूलूस में शामिल हुए। जुलूस शहर के प्रमुख रास्तों के साथ-साथ मुख्य चौक-चौराहों से गुज़रा। इस मौके पर शिव कुमार मंटन वर्मा  ने कहा कि ‘‘ईद-ए-मिलाद (मिलाद-उन-नबी) के अवसर पर मैं सभी लोगों, खासतौर से मुसलमान भाई-बहनों को शुभकामनाएं देती हूं।” मंटन वर्मा ने कहा कि पैगंबर मुहम्मद संदेश हम सभी को सौहार्द और भाईचारा के रास्ते पर आगे बढ़ने को प्रेरित करता है। बता दें कि इलाके में सुरक्षा को लेकर  पुलिस प्रशासन भी काफी संख्या में मौजूद रही।

मोहम्मद साहब के जन्मदिन की खुशी में मनाते हैं

बता दें कि 12 रबी उल अव्वल त्यौहार मुस्लिम समुदाय के लोग मुस्लिम धर्म के संस्थापक व मुसलमानों के आखरी पैगंबर हजरत मोहम्मद साहब के जन्म की खुशी में मनाते हैं। इस दिन पूरी रात मस्जिदों, मदरसों व घरों में प्रार्थनाएं चलती हैं जुलूस निकाले जाते हैं। मुसलमान इस दिन मजलिसें लगाते हैं, नमाज पढ़ते हैं। उन्हें याद कर शायरी और कविताएं पढ़ी जाती हैं। पैगंबर हजरत मोहम्मद के जन्म दिवस के अवसर पर घरों और मस्जिदों को सजाया जाता है। नमाजों और संदेशों को पढ़ने के साथ-साथ गरीबों को दान दिया जाता है। उन्हें खाना खिलाया जाता है जो लोग किसी कारण से मस्जिद नहीं जा पाते तो घर में ही कुरान पढ़ते हैं।

 

Rashi Srivastav

Recent Posts

आवास योजना में लापरवाही पर सभी एसडीएम का वेतन रोकने के आदेश

बलिया। जिले में राजस्व और विकास कार्यों की समीक्षा के दौरान जिलाधिकारी मंगला प्रसाद सिंह…

4 days ago

धूप में पसीने से तरबतर एक डॉक्टर! बलिया को सुषमा शेखर जैसे नेताओं की ज़रूरत क्यों है?

सियासत में बड़े नामों की कोई कमी नहीं है। मंचों पर भाषण देने वाले नेता…

2 weeks ago

फेफना में अकीदत के साथ मनाया गया मोहर्रम, मातमी जुलूस और हैरतअंगेज करतब बने आकर्षण का केंद्र

बलिया। फेफना थाना क्षेत्र में शुक्रवार को मोहर्रम का पर्व पूरी अकीदत, शांति और सौहार्दपूर्ण…

2 weeks ago

एक साल से धूल फांक रही करोड़ों की जांच सुविधा, बांसडीह सीएचसी में नहीं चालू हो सकी बायोकेमिस्ट्री एनालाइजर मशीन

बांसडीह (बलिया)। ग्रामीण क्षेत्र के मरीजों को आधुनिक जांच सुविधाएं उपलब्ध कराने के उद्देश्य से…

3 weeks ago

अघोषित बिजली कटौती पर सपा युवजन सभा का हल्ला बोल, 9 सूत्रीय मांगों के साथ सौंपा ज्ञापन

भीषण गर्मी के बीच लगातार हो रही अघोषित बिजली कटौती और खराब विद्युत व्यवस्था को…

3 weeks ago

जननायक की जन्मशताब्दी पर महाअभियान, बलिया में हजारों लोगों को मिलेगा निःशुल्क स्वास्थ्य लाभ

जननायक चन्द्रशेखर जी की जन्मशताब्दी को केवल समारोहों तक सीमित न रखकर जनसेवा के संकल्प…

3 weeks ago