बलिया में स्वास्थ्य सेवाएं बढ़ाने के लिहाज से सरकार के द्वारा कई कार्य किए जा रहे हैं। जिले में सामुदायिक व प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों में मरीजों का इलाज किया जा रहा है। इसके अलावा जिले में कई हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर खोले गए हैं।
इन सेंटरों में अब मरीजों को ब्लड टेस्ट की सुविधा भी मिलेगा। इसके लिए 158 सेंटरों में उपकरण रखे जाएंगे। जिसके लिए सरकार 47 लाख 40 हजार रुपए जारी किए हैं। हर एक सेंटर पर 30 हजार रुपए खर्च होंगे। इन सेंटरों में 12 तरह की जांच होगी। जिसमें मलेरिया, टीवी, टाइफाइड, हेपेटाइटिस, चिकनगुनिया, डेंगू, काला जार, हिमोग्लोबिन आदि की जांच होगी।
इससे मरीजों को जांच के लिए बाहर नहीं जाना पड़ेगा। राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के जिला प्रबंधक डा. आरबी यादव ने बताया कि जल्द ही उपकरणों की खरीद की प्रक्रिया पूरी कर ली जाएगी। इसके लिए सभी केंद्रों को सूचित कर दिया गया है।
आजाद अधिकार सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व आईपीएस अधिकारी अमिताभ ठाकुर ने क्षेत्र के…
बलिया। जमुना राम मेमोरियल स्कूल, मानपुर चितबड़ागांव में 15 अगस्त को 80वां स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास,…
सीबीएसई ईस्ट जोन हैंडबॉल प्रतियोगिता 2026-27 में बलिया की जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव की…
बलिया के नरही थाना गोलीकांड के शहीद विनोद राय की दसवीं पुण्यतिथि पर बुधवार को नरही…
मिर्जापुर। सनबीम एकेडमी नॉलेज पार्क, मिर्जापुर में आयोजित सीबीएसई ईस्ट जोन हैंडबॉल प्रतियोगिता 2026-27 में…
बलिया। रसड़ा विधानसभा क्षेत्र से लगातार तीन बार विधायक रहे और बहुजन समाज पार्टी (बसपा)…