बलिया के बेल्थरा रोड में दामाद ने ससुर को मारी गोली, हुई मौत

बलिया के बेल्थरा रोड में एक व्यक्ति ने अपने चचिया ससुर को गोली मार कर हत्या कर दी। घटना सोमवार रात 11 बजे की है। मृतक बलिया जिला के बांसडीह  निवासी थे। वो बांसडीह नगर पंचायत की पूर्व चेयरमैन रेनू सिंह के प्रतिनिधि भी थे।

शुरुआती जानकारी के मुताबिक बेल्थरा रोड नगर पंचायत के वार्ड नंबर 10 स्थित पन्नालाल कटरा की कॉलोनी में मनीष सिंह नामक व्यक्ति  ने अपने चचिया ससुर शत्रुघन सिंह (55) पुत्र स्व. कामता सिंह को गोली मारी। आनन फानन में उनको इलाज के लिए मऊ ले जाया गया जहां रास्ते में ही उन्होंने दम तोड़ दिया । मृतक की पुत्री के लिखित तहरीर पर नामजद मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।

परिजनों के अनुसार आरोपी मनीष का मानसिक संतुलन अचानक बिगड़ जाने से घर के अंदर अनाप शनाप बोल रहे थे। इसी बीच अपनी पत्नी नेहा से विवाद कर लिया। नेहा के चिल्लाने पर पड़ोस के कमरे में सोए चचिया ससुर मृतक शत्रुधन सिंह आ गए। इस दौरान मनीष सिंह अपनी लाइसेंसी पिस्टल से चचिया ससुर के सीने के नीचे दो फायर झोंक दिया जिसकी गोली कमर से ऊपर पीछे से निकल गई। सूचना पाकर आनन फानन में उभांव थाने के प्रभारी निरीक्षक राजीव मिश्र तथा पुलिस चौकी प्रभारी सीयर देवेंद्र कुमार पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंच गए।

चोटिल हालत में शत्रुधन सिंह को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया जहां प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सक जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया जहां उपचार के लिए  मऊ ले जाते समय रास्ते में ही उनकी मौत हो गई।

दूसरी तरफ मनीष सिंह की बाई पैर के पांव में पिस्टल की गोली लगी है जो आर-पार हो चुकी है। उसका भी प्राथमिक उपचार सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सीयर में कराया गया। घटना की सूचना पाकर पुलिस क्षेत्राधिकारी रसड़ा मोहम्मद फहीम अहमद भी मौके पर पहुंचे और घटना स्थल का विधिवत निरीक्षण किया।

बलिया ख़बर

Recent Posts

बलिया की सियासत में नई हलचल: इंजीनियर विजय कांत तिवारी की एंट्री, 2027 पर नजर!

बलिया- अपनी राजनीतिक चेतना और संघर्षों के लिए पहचान रखने वाले बलिया की राजनीति में…

2 weeks ago

UPSC में सफलता पर बलिया के जमुना राम मेमोरियल स्कूल में आदित्य कृष्ण तिवारी का सम्मान

जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव  में संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की परीक्षा में सफलता…

2 weeks ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं का भव्य विदाई समारोह, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के बीच छात्रों को मिली नई उड़ान की प्रेरणा

बलिया।जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं के छात्र-छात्राओं के लिए भव्य विदाई समारोह का…

2 months ago

उत्सर्ग व गोंदिया एक्सप्रेस ठहराव पर खुशी, लंबित मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन

फेफना (बलिया)। क्षेत्रीय संघर्ष समिति फेफना के नेतृत्व में शुक्रवार को क्षेत्रवासियों ने रेलवे बोर्ड…

2 months ago

Photos- जमुना राम मेमोरियल स्कूल में गणतंत्र दिवस समारोह हर्षोल्लास से संपन्न

26 जनवरी 2026 को जमुना राम मेमोरियल स्कूल के प्रांगण में 76वां गणतंत्र दिवस समारोह…

2 months ago

2 months ago