Categories: बलिया

Ballia News- 13 अक्टूबर को इन हिस्सों में दो घंटे के लिए गुल रहेगी बिजली

बलिया में कल यानि 13 अक्टूबर को कुछ हिस्सों में बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी। करीब 2 घंटे तक बिजली गुल रह सकती है। बताया जा रहा है कि 132 /33 केवी सिविल लाइन विद्युत उपकेंद्र पर मेंटेनेंस के चलते बिजली सप्लाई प्रभावित होगी।

132 /33 केवी सिविल लाइन विद्युत उपकेंद्र पर मेंटेनेंस का काम 13 अक्टूबर बुधवार को दोपहर 12 बजे से दोपहर 2 बजे तक प्रस्तावित है। इसकी वजह से 132 केवी विद्युत उपकेंद्र बलिया से निकलने वाले 33 केवी पोषक लगभग 2 घंटे के लिए बाधित रहेगी। कई हिस्सों में बिजली 2 घंटे के लिए गुल रहेगी। इनमें 33/11 केवी रघुनाथपुर, 33/11 केवी विशनुपुर, 33/11 केवी सहतवार, 33/11 केवी हनुमानगंज, 33/11 जिला न्यायालय, 33/11 5 केवी ट्रांसफार्मर के विद्युत केंद्र शामिल हैं।

वहीं दो घंटे बिजली आपूर्ति बाधित रहने से लोगों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ेगा। चूंकि दोपहर के समय बिजली गुल रहेगी ऐसे में गर्मी से हालत खराब हो सकते हैं वहीं जिन लोगों का वर्क फॉर होम चल रहा है उन्हें काफी दिक्कत आ सकती हैं। इससे बचने मोबाइल-लैपटॉप जैसे उपकरण चार्ज करके रखें। ताकि बिजली गुल के समय जरुरी काम बाधित न हों।

Rashi Srivastav

Recent Posts

बलिया की सियासत में नई हलचल: इंजीनियर विजय कांत तिवारी की एंट्री, 2027 पर नजर!

बलिया- अपनी राजनीतिक चेतना और संघर्षों के लिए पहचान रखने वाले बलिया की राजनीति में…

2 days ago

UPSC में सफलता पर बलिया के जमुना राम मेमोरियल स्कूल में आदित्य कृष्ण तिवारी का सम्मान

जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव  में संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की परीक्षा में सफलता…

5 days ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं का भव्य विदाई समारोह, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के बीच छात्रों को मिली नई उड़ान की प्रेरणा

बलिया।जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं के छात्र-छात्राओं के लिए भव्य विदाई समारोह का…

2 months ago

उत्सर्ग व गोंदिया एक्सप्रेस ठहराव पर खुशी, लंबित मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन

फेफना (बलिया)। क्षेत्रीय संघर्ष समिति फेफना के नेतृत्व में शुक्रवार को क्षेत्रवासियों ने रेलवे बोर्ड…

2 months ago

Photos- जमुना राम मेमोरियल स्कूल में गणतंत्र दिवस समारोह हर्षोल्लास से संपन्न

26 जनवरी 2026 को जमुना राम मेमोरियल स्कूल के प्रांगण में 76वां गणतंत्र दिवस समारोह…

2 months ago

2 months ago