कलेक्ट्रेट बार एसोसिएशन ने की सदर एसडीएम को हटाने की मांग, एसडीएम ने क्या कहा?

बलिया के सदर एसडीएम के खिलाफ कलेक्ट्रेट बार एसोसिएशन के सदस्यों ने मोर्चा खोल दिया है। कलेक्ट्रेट बार एसोसिएशन के सदस्य सदर एसडीएम को पद से हटाए जाने की मांग कर रहे हैं। पिछले कुछ दिनों से लगातार एसोसिएशन के सदस्य एसडीएम के विरोध में प्रदर्शन और नारेबाजी कर रहे हैं। एसडीएम पर वादकारियों और अधिवक्ताओं के अहित में आदेश देने का आरोप लगाया जा रहा है।

बीते सोमवार को कलेक्ट्रेट बार एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने सदर तहसील परिसर में एसडीएम के खिलाफ नारेबाजी की। नारे लगाते हुए कलेक्ट्रेट परिसर में फेरा लगाया गया। अधिवक्ताओं ने शासन से बलिया की जिलाधिकारी और सदर तहसील के एसडीएम के ट्रांसफर की मांग की है। एसोसिएशन के मुताबिक एसडीएम के विरुद्ध यह आंदोलन पिछले एक महीने से ही चल रहा है।

अधिवक्ताओं ने आरोप लगाया है कि सदर तहसील के एसडीएम लगातार मनमाने आदेश जारी कर रहे हैं। जिसके चलते वादकारियों और अधिवक्ताओं का अहित हो रहा है। कई मामलों को बेवजह लटकाया जा रहा है। एसडीएम के सिर अवैधानिक फैसले लेने का आरोप भी मढ़ा गया है। अपनी मांगों को लेकर जिले के अधिवक्ता बलिया के जनप्रतिनिधियों से भी मिल चुके हैं।

इस मसले पर सदर तहसील के एसडीएम ने बलिया खबर से बातचीत में कहा कि “अधिवक्ता मेरी अदालत का विरोध कर रहे हैं। हड़ताल की वजह से पिछले तीन महीने में सिर्फ एक बार ही अदालत बैठी है। उस दिन भी खूब हो-हल्ला हुआ जिसके चलते कोई कार्य नहीं हो सका। इस वजह से मामले लंबित पड़े हैं।” उन्होंने कहा कि “अगर अदालत बैठेगी ही नहीं और हड़ताल चलता रहेगा तब लंबित मामलों का निस्तारण कैसे होगा?”

कलेक्ट्रेट बार एसोसिएशन के अध्यक्ष राजेंद्र प्रसाद, आनंद कुमार ओझा, मदन लाल वर्मा, रमाशंकर मिश्र, विपिन बिहारी सिंह, बृजेंद्र राय, रविंद्र तिवारी, प्रियंक सिंह समेत दर्जनों अधिवक्ता इस प्रदर्शन में मुख्य भूमिका निभा रहे हैं।

Akash Kumar

Recent Posts

राम गोविंद चौधरी की विरासत संभालने को तैयार रंजीत चौधरी, फिर उन्हें कमतर दिखाने की कोशिश क्यों?

बलिया। समाजवादी राजनीति में राम गोविंद चौधरी की पहचान और उनके लंबे राजनीतिक अनुभव की…

2 days ago

रसड़ा विधानसभा सर्वे 2027

तीन बार के विधायक उमाशंकर सिंह के निधन के बाद रसड़ा की राजनीतिक तस्वीर बदल…

1 week ago

फेफना विधानसभा सर्वे 2027

फेफना विधानसभा सीट पर 2027 को लेकर जनता का मूड क्या है? विधायक संग्राम सिंह…

1 week ago

सिकंदरपुर विधानसभा सर्वे 2027

सिकंदरपुर विधानसभा में 2027 की तैयारी शुरू हो चुकी है। विधायक जियाउद्दीन रिजवी के कार्यकाल…

1 week ago

बेल्थरा रोड विधानसभा सर्वे 2027

बेल्थरा रोड (सुरक्षित) विधानसभा सीट पर 2027 का मुकाबला दिलचस्प होने वाला है। विधायक हंसू…

1 week ago

बैरिया विधानसभा सर्वे 2027

बैरिया विधानसभा में 2027 को लेकर चर्चाएं शुरू हो चुकी हैं। विधायक जय प्रकाश अञ्चल…

1 week ago