Ballia News- बैरिया में शराबियों का आंतक! राहगीर पर किया चाकू से हमला

बलिया के बैरिया थाना क्षेत्र में शराबियों का आतंक देखने को मिल रहा है। जहां नशे में धुत्त कुछ युवकों ने सड़क से गुजर रहे राहगीर पर चाकू से हमला कर दिया। हमले में युवक गंभीर रुप से घायल हो गया। जिसे वाराणसी के अस्पताल में भर्ती किया गया है।

अमर उजाला की रिपोर्ट के मुताबिक बैरिया थाना क्षेत्र के चांददीयर चौकी अंतर्गत प्रांतीय सीमा से सटे सरकारी बीयर की दुकान की यह घटना है। जहां दुकान के सामने कुछ लोग बीच रास्ते में ही शराब पी रहे थे। तभी वहां से चांददीयर गांव निवासी जयराम यादव 22 पुत्र बीरन यादव गांव के ही गुड्डू यादव के साथ घर का सामान खरीदने टोला शिवन राय के चट्टी पर जा रहा था।

जयराम ने शराब पी रहे युवकों से रास्ते से हटने को कहा तो वह लोग भड़क गए और जयराम पर चाकू से हमला कर दिया। इस हमले में जयराम को गंभीर चोटे आई। घायल के साथी ने ग्रामीणों को सूचना दी। जिसके बाद घायल को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सोनबरसा पहुंचाया गया। वहीं घायल की हालत को गंभीर देखते हुए उसे वाराणसी रेफर कर दिया गया।

बताया जा रहा है कि घटनास्थल पर मौजूद लोगों ने हमलावरों की तलाश शुरु की। एक आरोपियों को पकड़ कर लोगों ने उसकी पिटाई कर दी। जबकि बाकी लोग भाग निकले। मामले को लेकर चांददीयर पंचायत निवासी सुमेर यादव आदि ग्रामीणों का आरोप है कि इस बीयर की दुकान के पीछे रेस्टोरेंट की तरह बैठने की व्यवस्था है।

यहां बिहार के लोग रोजाना आकर अड्डा जमाते हैं। आरोप लगाया कि चांददीयर पुलिस की मिलीभगत से यह कार्य हो रहा है। कई बार शिकायत के बावजूद कार्यवाही तक नहीं हुई। वहीं मामले को लेकर जब बैरिया एसएचओ शिवशंकर सिंह ने बातचीत की तो उन्होंने कहा घटना की जानकारी मिली है। अभी कोई तहरीर नहीं मिली है। तहरीर प्राप्त होते ही कार्रवाई की जाएगी।

 

Rashi Srivastav

Recent Posts

बलिया की सियासत में नई हलचल: इंजीनियर विजय कांत तिवारी की एंट्री, 2027 पर नजर!

बलिया- अपनी राजनीतिक चेतना और संघर्षों के लिए पहचान रखने वाले बलिया की राजनीति में…

2 weeks ago

UPSC में सफलता पर बलिया के जमुना राम मेमोरियल स्कूल में आदित्य कृष्ण तिवारी का सम्मान

जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव  में संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की परीक्षा में सफलता…

3 weeks ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं का भव्य विदाई समारोह, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के बीच छात्रों को मिली नई उड़ान की प्रेरणा

बलिया।जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं के छात्र-छात्राओं के लिए भव्य विदाई समारोह का…

2 months ago

उत्सर्ग व गोंदिया एक्सप्रेस ठहराव पर खुशी, लंबित मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन

फेफना (बलिया)। क्षेत्रीय संघर्ष समिति फेफना के नेतृत्व में शुक्रवार को क्षेत्रवासियों ने रेलवे बोर्ड…

2 months ago

Photos- जमुना राम मेमोरियल स्कूल में गणतंत्र दिवस समारोह हर्षोल्लास से संपन्न

26 जनवरी 2026 को जमुना राम मेमोरियल स्कूल के प्रांगण में 76वां गणतंत्र दिवस समारोह…

2 months ago

2 months ago