बलिया के इन खिलाड़ियों का चौथे इंटरनेशनल कराटे के लिए हुआ चयन

आल इंडिया शिनशिनकाई सितोरियो कराते फेडरेशन ऑफ इंडिया द्वारा आयोजित आमंत्रण चौथे इंटरनेशनल कराते प्रतियोगिता का 27 से लेकर 29 जुलाई तक कोलकाता के नेताजी इंडोर स्टेडियम में होगा। इस प्रतियोगिता में सेंट जेवियर्स स्कूल के 6 खिलाड़ियों का चयन किया गया।

ये खिलाड़ी अपने आयु वर्ग में अपनी प्रतिभा दिखाएंगे। 10 वर्ष आयुवर्ग में आदर्श तिवारी, वैभव त्रिपाठी, 11 वर्ष आयुवर्ग में ऋषभ पासवान, 13 वर्ष आयुवर्ग में अभिनव कुशवाहा, तथा 17 वर्ष आयुवर्ग में आदित्य तिवारी का चयन किया गया है।

ये खिलाड़ी कांटा कुमिते में प्रतिभाग करेंगे। इनका चयन होने पर स्कूल के प्रबंध निदेशक डा. अभिनव नाथ तिवारी तथा प्रधानाचार्य चंदन कुमार सिंह इनके उज्जवल भविष्य की कामना की। स्कूल के प्रशिक्षक एलबी रावत बताया कि इस गेम का गेम आमंत्रण ओपन है। जिसमें नेपाल, भूटान, बंगलादेश, साउथ अफ्रीका, अफगानिस्तान, भारत और श्रीलंका आदि देश के कराते खिलाड़ी भाग लेंगे।

बलिया ख़बर

Recent Posts

बलिया के जमुना राम स्नातकोत्तर महाविद्यालय में धूमधाम से हुआ ‘नव आरंभ विदाई समारोह’

बलिया के चित्तबड़ागांव स्थित श्री जमुना राम स्नातकोत्तर महाविद्यालय में शनिवार को भावनाओं, उत्साह और…

1 week ago

बलिया की सियासत में नई हलचल: इंजीनियर विजय कांत तिवारी की एंट्री, 2027 पर नजर!

बलिया- अपनी राजनीतिक चेतना और संघर्षों के लिए पहचान रखने वाले बलिया की राजनीति में…

4 weeks ago

UPSC में सफलता पर बलिया के जमुना राम मेमोरियल स्कूल में आदित्य कृष्ण तिवारी का सम्मान

जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव  में संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की परीक्षा में सफलता…

4 weeks ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं का भव्य विदाई समारोह, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के बीच छात्रों को मिली नई उड़ान की प्रेरणा

बलिया।जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं के छात्र-छात्राओं के लिए भव्य विदाई समारोह का…

2 months ago

उत्सर्ग व गोंदिया एक्सप्रेस ठहराव पर खुशी, लंबित मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन

फेफना (बलिया)। क्षेत्रीय संघर्ष समिति फेफना के नेतृत्व में शुक्रवार को क्षेत्रवासियों ने रेलवे बोर्ड…

2 months ago

Photos- जमुना राम मेमोरियल स्कूल में गणतंत्र दिवस समारोह हर्षोल्लास से संपन्न

26 जनवरी 2026 को जमुना राम मेमोरियल स्कूल के प्रांगण में 76वां गणतंत्र दिवस समारोह…

2 months ago