बलिया:बिल्थरा रोड सराफा व्यवसायी प्रेमचंद्र वर्मा हत्याकांड के गवाह एवं मृतक के भाई भाजपा नेता मुरलीधर वर्मा समेत तीन पर हुए गोली मार कर जानलेवा वरदात की घटना के सात दिन भी पुलिस मामले में किसी तरह का खुलासा नहीं कर सकी है।
इससे परिजनों समेत भाजपा कार्यकर्ताओं व व्यापारियों में आक्रोश व्याप्त है। वहीं परिजन घटना के बाद से ही काफी भयभीत है। घटना के तुरंत बाद त्वरित एक्शन लेते हुए एसपी श्रीपर्णा गांगुली ने मामले के खुलासे के लिए पांच अलग-अलग टीमें गठित की थीं। बावजूद पुलिस अब तक मामले के खुलासा में नाकाम रही है। हालांकि पुलिस ने घटना के महज 15 घंटा के अंदर ही दो संदिग्धों को तत्काल हिरासत में ले लिया।
इनसे घंटों पूछताछ की गई ¨कितु अब तक किसी के गिरफ्तारी की पुष्टि नहीं कर सकी है। क्षेत्रीय विधायक धनंजय कन्नौजिया ने मामले में डीजीपी से मुलाकात की। घटना के तुरंत बाद ही मामले के पीछे जेल में बंद कुख्यात अपराधी रामाश्रय यादव गैंग का हाथ होने की चर्चा तेज हो गई थी। जो हमले में जख्मी मुरलीधर वर्मा के भाई प्रेमचंद्र हत्याकांड का अभियुक्त है और मामले में गवाही बदलने का दबाव देने के आरोप की चर्चा होती रही है।
बता दें कि गत 16 जुलाई की सुबह बदमाशों ने उभांव थाना के सोनाडीह-अहीरुपुर मार्ग पर बाइक से जा रहे अजीत यादव एवं मुरलीधर वर्मा व उनकी पत्नी प्रियंका देवी को गोली मारकर जख्मी कर दिया था और मुरलीधर वर्मा की बाइक भी लूट ले गए। हुए गोली मार कर जानलेवा वरदात की घटना के सात दिन भी पुलिस मामले में किसी तरह का खुलासा नहीं कर सकी है।
इससे परिजनों समेत भाजपा कार्यकर्ताओं व व्यापारियों में आक्रोश व्याप्त है। वहीं परिजन घटना के बाद से ही काफी भयभीत है। घटना के तुरंत बाद त्वरित एक्शन लेते हुए एसपी श्रीपर्णा गांगुली ने मामले के खुलासे के लिए पांच अलग-अलग टीमें गठित की थीं। बावजूद पुलिस अब तक मामले के खुलासा में नाकाम रही है। हालांकि पुलिस ने घटना के महज 15 घंटा के अंदर ही दो संदिग्धों को तत्काल हिरासत में ले लिया।
इनसे घंटों पूछताछ की गई ¨कितु अब तक किसी के गिरफ्तारी की पुष्टि नहीं कर सकी है। क्षेत्रीय विधायक धनंजय कन्नौजिया ने मामले में डीजीपी से मुलाकात की। घटना के तुरंत बाद ही मामले के पीछे जेल में बंद कुख्यात अपराधी रामाश्रय यादव गैंग का हाथ होने की चर्चा तेज हो गई थी।
जो हमले में जख्मी मुरलीधर वर्मा के भाई प्रेमचंद्र हत्याकांड का अभियुक्त है और मामले में गवाही बदलने का दबाव देने के आरोप की चर्चा होती रही है। बता दें कि गत 16 जुलाई की सुबह बदमाशों ने उभांव थाना के सोनाडीह-अहीरुपुर मार्ग पर बाइक से जा रहे अजीत यादव एवं मुरलीधर वर्मा व उनकी पत्नी प्रियंका देवी को गोली मारकर जख्मी कर दिया था और मुरलीधर वर्मा की बाइक भी लूट ले गए।
बलिया: उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 को लेकर बलिया ख़बर की ओर से कराए गए…
बलिया। उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 को लेकर बलिया ख़बर की ओर से कराए गए…
बलिया। समाजवादी राजनीति में राम गोविंद चौधरी की पहचान और उनके लंबे राजनीतिक अनुभव की…
तीन बार के विधायक उमाशंकर सिंह के निधन के बाद रसड़ा की राजनीतिक तस्वीर बदल…
फेफना विधानसभा सीट पर 2027 को लेकर जनता का मूड क्या है? विधायक संग्राम सिंह…
सिकंदरपुर विधानसभा में 2027 की तैयारी शुरू हो चुकी है। विधायक जियाउद्दीन रिजवी के कार्यकाल…