नगरा- धरती को हरा भरा एवं प्रदूषण मुक्त करने के उद्देश्य से सोमवार को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र परिसर में चिकित्साधीक्षक डॉ अमित राय ने पौधरोपण किया।पौधारोपण करने के उपरान्त डॉ राय ने कहा कि आज दुनिया समस्याओं से घिरी हुई है। इन समस्याओं में सबसे बड़ी समस्या है प्राणी, संसार और वनस्पति जगत के बीच बिगड़ता हुआ संतुलन। आबादी की बेतहाशा बढ़ोतरी ने इस संतुलन को बिगाड़ा है और हमारे लिए आर्थिक और स्वास्थ्य सम्बन्धी अनेक समस्याएं उत्पन्न कर दी हैं। जंगलों के कटते रहने से मानव जीवन को खतरा पैदा हो गयाहै। मौसम में काफी परिवर्तन आ गया है। धरती के कुछ भागों में या तो लगातार सूखा पड़ जाताहै या फिर भयंकर बाढ़ आ जाती है।कहे कि वृक्ष न केवल धरती को उपजाऊ बनाते हैं बल्कि हमारे जीवन में भी चैतन्यता उत्पन्न करते हैं। यदि हम अपनी सभ्यता और संस्कृति की रक्षा करना चाहते हैं तो हमें अधिक से अधिक वृक्ष लगाने चाहिए बल्कि उनका पालन-पोषण और रक्षण भी करना चाहिए।वृक्ष हमारे लिए क्या कुछ नहीं करते, ये देखने में सुन्दर तो लगते ही हैं हवा को शुद्ध भी रखते हैं, मौसम की कठोरता को कम करते हैं।इस मौके पर फार्मासिस्ट आरके प्रसाद, एक्सरे टेक्नीशियन संजय सोनी, शशिकांत यादव, राजेश कुमार सहित अन्य स्वास्थ्य कर्मी मौजूद रहे।
तीन बार के विधायक उमाशंकर सिंह के निधन के बाद रसड़ा की राजनीतिक तस्वीर बदल…
फेफना विधानसभा सीट पर 2027 को लेकर जनता का मूड क्या है? विधायक संग्राम सिंह…
सिकंदरपुर विधानसभा में 2027 की तैयारी शुरू हो चुकी है। विधायक जियाउद्दीन रिजवी के कार्यकाल…
बेल्थरा रोड (सुरक्षित) विधानसभा सीट पर 2027 का मुकाबला दिलचस्प होने वाला है। विधायक हंसू…
बैरिया विधानसभा में 2027 को लेकर चर्चाएं शुरू हो चुकी हैं। विधायक जय प्रकाश अञ्चल…
बांसडीह की राजनीति हमेशा से बलिया की सबसे चर्चित सियासी ज़मीन रही है। 2027 से…