Categories: बलिया

बलिया- नवविवाहिता के गायब होने के मामले में नया मोड़, प्रेमी के खिलाफ मुकदमा दर्ज

बलिया। बांसडीहरोड क्षेत्र में एक गांव में नवविवाहिता के गायब होने के साथ ही ससुराल और मायके पक्ष में विवाद के बाद अब मामले में एक नया मोड़ आया है। जहां विवाहिता के भाई ने उसके प्रेमी के खिलाफ अपहरण, गैंगरेप और लूट का आरोप लगाया है। विवाहिता के भाई की शिकायत पर पुलिस ने मामला भी दर्ज कर लिया है।

दरअसल युवती की शादी 11 मई को हुई थी। ससुराल से वह 17 मई को गायब हो गई। 24 घंटे बाहर रहने के बाद ससुराल पहुंचीं तो ससुराल वालों ने उसे रखने से मना कर दिया। विवाहिता के मायके के लोग भी मौके पर पहुंच गए और दोनों तरफ से विवाद शुरू हो गया। विवाहिता कहां चली गई थी इसका अब तक कुछ पता नहीं चल पाया है।

अब मामले में विवाहिता के भाई की शिकायत पर पुलिस ने गड़वार के चंदन और उसके एक अज्ञात साथी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया। थानाध्यक्ष राजकुमार सिंह ने बताया कि कार्रवाई की जा रही है। आरोपित की गिरफ्तारी के कोशिश भी जा रही है।

Ritu Shahu

Recent Posts

बलिया के जमुना राम स्नातकोत्तर महाविद्यालय में धूमधाम से हुआ ‘नव आरंभ विदाई समारोह’

बलिया के चित्तबड़ागांव स्थित श्री जमुना राम स्नातकोत्तर महाविद्यालय में शनिवार को भावनाओं, उत्साह और…

2 days ago

बलिया की सियासत में नई हलचल: इंजीनियर विजय कांत तिवारी की एंट्री, 2027 पर नजर!

बलिया- अपनी राजनीतिक चेतना और संघर्षों के लिए पहचान रखने वाले बलिया की राजनीति में…

3 weeks ago

UPSC में सफलता पर बलिया के जमुना राम मेमोरियल स्कूल में आदित्य कृष्ण तिवारी का सम्मान

जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव  में संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की परीक्षा में सफलता…

4 weeks ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं का भव्य विदाई समारोह, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के बीच छात्रों को मिली नई उड़ान की प्रेरणा

बलिया।जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं के छात्र-छात्राओं के लिए भव्य विदाई समारोह का…

2 months ago

उत्सर्ग व गोंदिया एक्सप्रेस ठहराव पर खुशी, लंबित मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन

फेफना (बलिया)। क्षेत्रीय संघर्ष समिति फेफना के नेतृत्व में शुक्रवार को क्षेत्रवासियों ने रेलवे बोर्ड…

2 months ago

Photos- जमुना राम मेमोरियल स्कूल में गणतंत्र दिवस समारोह हर्षोल्लास से संपन्न

26 जनवरी 2026 को जमुना राम मेमोरियल स्कूल के प्रांगण में 76वां गणतंत्र दिवस समारोह…

2 months ago