बलिया में अपराधियों पर नजर रखने के लिए लगाए गए CCTV कैमरों पर ही किसी की नजर नहीं है। जो सिर्फ धूल खा रहे हैं। लाखों की लागत से लगे CCTV देखरेख के अभाव में है। ऐसे में शहर में आये दिन अपराध हो रहे हैं लेकिन अपराधियों को पकड़ने में पुलिस को मशक्कत करनी पड़ रही है। हालांकि अधिकारी जल्द ही CCTV कैमरे शुरू करने का दावा कर रहे हैं।
7 लाख की लागत से चौराहों और प्रमुख स्थानों पर 20 CCTV कैमरे लगाए गए। सिविल लाइन और ओक्डेनगंज पुलिस चौकियों में स्क्रीन लगाकर कंट्रोल रूम बनाया गया। कुछ दिन तो व्यवस्था ठीक चली लेकिन बाद में देखरेख के अभाव में कैमरे बंद होते गए। अपराध और अपराधियों पर लगाम लगाने में तकनीकी उपकरण मददगार होते हैं। सर्विलांस से बड़ी घटनाओं का खुलासा और अपराधियों तक पहुंचने में आसानी होती है। ऐसे ही CCTV की फुटेज से भी बड़ी वारदातों की तह तक पहुंचा जा सकता है बावजूद शहर में चौक, टीडी कॉलेज चौराहा, विशुनीपुर चौराहा व रेलवे स्टेशन के सामने और अन्य स्थानों पर CCTV कैमरे बंद पड़े हैं।
23 मार्च की शाम को ही चित्तू पांडेय-स्टेशन रोड पर बाइक सवार बदमाश कार के गेट का शीशा तोड़कर करीब साढ़े चार लाख रुपये लेकर फरार हो गए थे। वाराणसी के विश्वेश्वरगंज निवासी महेंद्र प्रसाद केसरी पुत्र के साथ गाड़ी खड़ी कर एक दुकान पर तगादा कर रहे थे। इस बीच बदमाश रुपये लूट कर फरार हो गए। पुलिस को सूचना दी गई लेकिन कोई फायदा नहीं हुआ। यदि स्टेशन के सामने लगे कैमरे संचालित हो रहे होते तो बदमाश आसानी से पकड़े जाते। यह घटना एक बानगी है।
अक्सर छिटपुट घटनाएं शहर में होती रहती हैं।
वहीं सिटी सीओ भूषण वर्मा का कहना है कि बंद पड़े सीसीटीवी कैमरों को चालू कराने के लिए प्रक्रिया चल रही है। इसके लिए संबंधित एजेंसी से बातचीत की जाएगी। शहर में निगरानी के लिए पुलिसकर्मी लगातार पेट्रोलिंग करते हैं। प्रमुख स्थानों पर पैनी नजर रखी जाती है।
बलिया। समाजवादी राजनीति में राम गोविंद चौधरी की पहचान और उनके लंबे राजनीतिक अनुभव की…
तीन बार के विधायक उमाशंकर सिंह के निधन के बाद रसड़ा की राजनीतिक तस्वीर बदल…
फेफना विधानसभा सीट पर 2027 को लेकर जनता का मूड क्या है? विधायक संग्राम सिंह…
सिकंदरपुर विधानसभा में 2027 की तैयारी शुरू हो चुकी है। विधायक जियाउद्दीन रिजवी के कार्यकाल…
बेल्थरा रोड (सुरक्षित) विधानसभा सीट पर 2027 का मुकाबला दिलचस्प होने वाला है। विधायक हंसू…
बैरिया विधानसभा में 2027 को लेकर चर्चाएं शुरू हो चुकी हैं। विधायक जय प्रकाश अञ्चल…