Categories: बलिया

बलियाः 89.29 एकड़ में बनेगी नई जेल, शासन को भेजा गया प्रस्ताव

बलिया में 89.29 एकड़ भूखंड पर नई जेल बनेगी। इसके लिए शासन को प्रस्ताव भेजा गया है। स्वीकृति मिलने के बाद किसानों से 50 लाख रुपए प्रति एकड़ के हिसाब से जमीन खरीदी जाएगी।

बता दें कि करीब एक माह पहले जिला प्रशासन ने गड़वार रोड पर नारायणपाली गंव में 60 एकड़ भूखंड पर जमीन चिह्नित किया था, शसन को प्रस्ताव भेजा। लेकिन नई जिला जेल 2000 बंदियों की क्षमता वाला होगा। ऐसे में कारागार प्रशासन एवं सुधार विभाग लखनऊ के उपमहानिरीक्षक ने 80 एकड़ जमीन मांगी थी, लेकिन राजस्व अधिकारियों ने तीन गांवों के किसानों से बात की और 89.29 एकड़ जमीन मिल गई है।

बता दें कि जिला जेल के लिए जमीन चिह्नित करने के लिए डीएम की अगुवाई में छह सदस्यीय कमेटी बनाई गई है, इसमें एसपी, सीआरओ, जेलर, एसीएमओ, एसडीएम सदर और पीडब्ल्यूडी के अधिवास अभियंता को शामिल किया गया है। कमेटी ने जगह का चयन किया, जिसमें नारायणपाली के अवाला, घोसवटी व खड़ीचा गांव को भी शामिल किया गया है। कमेटी ने 19 बिंदुओ पर रिपोर्ट तैयार कर चयनित भूमि को हरी झंडी दे दी है।

प्रस्ताव को स्वीकृति मिलने के बाद भूमि अधिग्रहण का काम शुरु होगा। वहीं जेल शिफ्ट होने के बाद जो भूखंड खाली होगा, वहां पर प्रस्तावित मेडिकल कालेज का अध्ययन केंद्र और कर्मचारियों के आवास बनाए जाएंगे।

Rashi Srivastav

Recent Posts

बलिया की सियासत में नई हलचल: इंजीनियर विजय कांत तिवारी की एंट्री, 2027 पर नजर!

बलिया- अपनी राजनीतिक चेतना और संघर्षों के लिए पहचान रखने वाले बलिया की राजनीति में…

2 weeks ago

UPSC में सफलता पर बलिया के जमुना राम मेमोरियल स्कूल में आदित्य कृष्ण तिवारी का सम्मान

जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव  में संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की परीक्षा में सफलता…

3 weeks ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं का भव्य विदाई समारोह, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के बीच छात्रों को मिली नई उड़ान की प्रेरणा

बलिया।जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं के छात्र-छात्राओं के लिए भव्य विदाई समारोह का…

2 months ago

उत्सर्ग व गोंदिया एक्सप्रेस ठहराव पर खुशी, लंबित मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन

फेफना (बलिया)। क्षेत्रीय संघर्ष समिति फेफना के नेतृत्व में शुक्रवार को क्षेत्रवासियों ने रेलवे बोर्ड…

2 months ago

Photos- जमुना राम मेमोरियल स्कूल में गणतंत्र दिवस समारोह हर्षोल्लास से संपन्न

26 जनवरी 2026 को जमुना राम मेमोरियल स्कूल के प्रांगण में 76वां गणतंत्र दिवस समारोह…

2 months ago

2 months ago