बलिया के उजियार घाट पर पहली जेटी बनकर तैयार, आज किया जाएगा लोकार्पण

बलिया। मोदी सरकार की महत्वाकांक्षी जल परिवहन योजना अब धरातल पर साकार होती नजर आ रही है। इसके तहत जिले में गंगा किनारे चार जगह जेटी बनाई जानी है। गुरुवार को उजियार घाट सरयां गंगा तट पर पहली जेटी बनकर तैयार हो गई। विभाग के अधिकारियों द्वारा गंगा किनारे उसे स्थापित कर दिया गया। इसका लोकार्पण शुक्रवार को सांसद वीरेंद्र सिंह मस्त करेंगे। इसके बाद जल परिवहन में आने-जाने वाले मालवाहक जहाजों एवं क्रूज को जेटी के पास रोका जा सकेगा। इसके सहारे सैलानी आसानी से उतर सकेंगे।

भारतीय अंतर्देशीय जल मार्ग प्राधिकरण, पोत परिवहन और जलमार्ग मंत्रालय वाटर ट्रांसपोर्ट के जरिए विकास पर बल दे रहा है। इसके तहत प्रयागराज से हल्दिया तक जलमार्ग बनाया गया है। इससे पहले गोविंदपुर भरौली में जल परिवहन की निगरानी के लिए आरआईएस स्टेशन तैयार हो चुका है। विभाग के पटना से आए अधिकारी लोकार्पण की तैयारी में जुटे रहे। गंगा तट पर जमीन को समतल किया जा रहा है। अधिकारियों ने बताया कि मझौवां कंशपुर, उजियार घाट सरयां एवं सरायकोटा में जेटी के लिए जगह जागरण चयनित की गई है।सरायकोटा में स्थापित होने वाले जेटी पर अभी संशय है क्योंकि उजियार घाट से सरायकोटा की दूरी मात्र दो किलोमीटर है। ऐसे में विभाग के अधिकारी वहां इसकी उपयोगिता पर सवाल खड़े कर रहे हैं। जल परिवहन शुरू होने के बाद जो उजियार घाट की दर्जनों दुकानें वीरान पड़ी थीं अब रौनक लौटने की प्रबल संभावना है। यहां देश विदेश के सैलानियों के उतरने से चहलकदमी बढ़ सकती है। इसको लेकर यहां के दुकानदारों में अपार खुशी का माहोल है।

 

बलिया ख़बर

Recent Posts

बलिया BJP की इनसाइड स्टोरी! संगठन में पद की लड़ाई अश्लील वीडियो तक आई?

बलिया। बांसडीह में भाजपा से जुड़ी महिला कार्यकर्ता के निजी वीडियो के कथित प्रसार को…

2 days ago

सिकंदरपुर की सियासत में नया चेहरा, कौन हैं संजीव कुमार तिवारी? बिजनेस से राजनीति तक कैसे पहुंचा सफर?

बलिया। सिकंदरपुर विधानसभा क्षेत्र की राजनीति में अब नए चेहरों की सक्रियता दिखाई देने लगी…

1 week ago

मेजर ध्यानचंद जयंती पर जमुना राम मेमोरियल स्कूल में खेल सप्ताह का आगाज, कबड्डी में खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम

चितबड़ागांव (बलिया)। हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद की जयंती के उपलक्ष्य में जमुना राम मेमोरियल…

3 weeks ago

आजाद अधिकार सेना ने ओम प्रकाश को सौंपी बलिया जिलाध्यक्ष की कमान

आजाद अधिकार सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व आईपीएस अधिकारी अमिताभ ठाकुर ने क्षेत्र के…

4 weeks ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में धूमधाम से मना 80वां स्वतंत्रता दिवस, बच्चों की प्रस्तुतियों ने बांधा समां

बलिया। जमुना राम मेमोरियल स्कूल, मानपुर चितबड़ागांव में 15 अगस्त को 80वां स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास,…

1 month ago

सीबीएसई ईस्ट जोन हैंडबॉल में बलिया का जलवा, जमुना राम मेमोरियल स्कूल बना उपविजेता

सीबीएसई ईस्ट जोन हैंडबॉल प्रतियोगिता 2026-27 में बलिया की जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव की…

1 month ago