Categories: बलिया

बलिया : अधिकारियों की घोर लापरवाही, CM योगी के जाते ही कटहल नाले से हटाए गए करकट!

बलिया। पिछले दिनों मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ बलिया के दौरे पर थे। बलिया का ऐसा कोई सरकारी विभाग नहीं था जिसने चौकन्ना होकर जिले की रंगाई-पुताई नहीं करवाई हो। सीएम की नज़र में सभी विभाग अपने को सर्वश्रेष्ठ दिखाना चाहते थे।लेकिन योगी के जाते ही बेपरवाह और बेकाम सरकारी अधिकारियों की पोल खुल गई है। दरअसल, पूरी तरह से जर्जर हो चुके एनएच 31 पर बने कटहल नाला पुल को ढंकने के लिये लगाया गया करकट सीएम के जाते ही गायब हो चुका है।लोगों का कहना है कि जिस विभाग ने टिनशेड लगवाया था, उसी के अफसरों ने करकट को निकलवा भी दिया है।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के जिले में आने से दो-तीन दिनों पहले शहर के प्रवेश द्वार यानि चित्तू पांडेय चौराहा से चंद कदम की दूरी पर स्थित कटहल नाला पुल को करकट से ढंका गया था।यह कुछ ऐसा ही हैजैसे अमेरिकी राष्ट्रपति डॉनल्ड ट्रंप के भारत दौरे पर गुजरात में झुग्गी बस्तियों को करकट से ढंक दिया गया था। साथ ही बड़ी-बड़ी दीवारों से झोपड़ियों को तोप दिया गया था।पुल के दोनों तरफ और रेलिंग पर नया करकट खड़ा किया गया था। ऐसा इसलिये किया गया था ताकि सीएम की नजर खतरनाक पुल तथा नाले के अंदर फैली गंदगी पर न पड़े सके।

खबरों की मानें तो, 17 जून को करकट लगवाने वाले ठेकेदार ने नाप-तोल कर कराया ताकि पैसे का भुगतान हो सके। 18 जून को सीएम के आने से पहले लगाये गये करकट पर स्वच्छता व सरकारी योजनाओं से जुड़े स्लोगन लिखवाये गये।मुख्यमंत्री के जाने के कुछ दिनों बाद ही करकट को हटा दिया गया। लोगों का कहना है कि जब करकट को हटवाना ही था तो उसे लगवाने या सरकारी स्लोगन क्यों लिखवाया गया? यही नहीं, बकायदा उसके लिए ठेकेदार को भुगतान भी दिया गया। हो ना हो इस काम में ठेकेदार सहित सरकारी अधिकारियों की भी मिलीभगत हो सकती है।

बलिया ख़बर

Recent Posts

रसड़ा विधानसभा सर्वे 2027

तीन बार के विधायक उमाशंकर सिंह के निधन के बाद रसड़ा की राजनीतिक तस्वीर बदल…

2 days ago

फेफना विधानसभा सर्वे 2027

फेफना विधानसभा सीट पर 2027 को लेकर जनता का मूड क्या है? विधायक संग्राम सिंह…

2 days ago

सिकंदरपुर विधानसभा सर्वे 2027

सिकंदरपुर विधानसभा में 2027 की तैयारी शुरू हो चुकी है। विधायक जियाउद्दीन रिजवी के कार्यकाल…

2 days ago

बेल्थरा रोड विधानसभा सर्वे 2027

बेल्थरा रोड (सुरक्षित) विधानसभा सीट पर 2027 का मुकाबला दिलचस्प होने वाला है। विधायक हंसू…

2 days ago

बैरिया विधानसभा सर्वे 2027

बैरिया विधानसभा में 2027 को लेकर चर्चाएं शुरू हो चुकी हैं। विधायक जय प्रकाश अञ्चल…

2 days ago

बांसडीह विधानसभा सर्वे 2027

बांसडीह की राजनीति हमेशा से बलिया की सबसे चर्चित सियासी ज़मीन रही है। 2027 से…

2 days ago