बलिया बीजेपी दफ्तर उड़ाने की धमकी देने वाला NCC कैडेट गिरफ्तार

बलियाः इस वक्त पूरे देश में अग्निपथ योजना का विरोध चल रहा है। छात्र सड़कों पर उतर कर प्रदर्शन कर रहे हैं तो वहीं कुछ असामाजिक तत्व सोशल मीडिया के जरिए भड़काऊ पोस्ट कर बवाल को बढ़ावा दे रहे हैं। इसी बीच पुलिस ने एक ऐसे व्यक्ति को गिरफ्तार किया है जो व्हाट्सएप ग्रुप में भाजपा कार्यालय और नेताओं के वाहनों को पेट्रोल बम से उड़ाने की धमकी दे रहा था।

जानकारी के मुताबिक अग्निपथ के विरोध के लिये अलग-अलग नाम के कई व्हाट्सएप ग्रुप बनाया गया है। इन्हीं में से एक ‘टीओडी (टूर ऑफ ड्यूटी) नामक व्हाट्सएप ग्रुप में सुखपुरा थाना क्षेत्र के देवकली का रहने वाला दिव्यांशु राय ने भाजपा कार्यालय तथा भाजपा नेताओं के गाड़ियों को उड़ाने की धमकी दी थी। जैसे ही इस बात की जानकारी पुलिस को लगी, पुलिस ने आरोपी को उसके घर  से ही दबोच लिया।

बताया जा रहा है कि दिव्यांशु खुद एनसीसी कैडेट भी है। फिलहाल पुलिस ने आरोपी को जेल भेज दिया है। बता दें कि अग्निपथ के विरोध में सोशल मीडिया पर कैंपेन चलाए जा रहे हैं। कई लोग WhatsApp- फेसबुक ग्रुप के माध्यम से भड़काऊ पोस्ट शेयर कर रहे हैं। ऐसे लोगों पर जिले का पुलिस प्रशासन नजर बनाए हुए हैं और लगातार कार्यवाही की जा रही है।

Rashi Srivastav

Recent Posts

UPSC में सफलता पर बलिया के जमुना राम मेमोरियल स्कूल में आदित्य कृष्ण तिवारी का सम्मान

जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव  में संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की परीक्षा में सफलता…

3 hours ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं का भव्य विदाई समारोह, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के बीच छात्रों को मिली नई उड़ान की प्रेरणा

बलिया।जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं के छात्र-छात्राओं के लिए भव्य विदाई समारोह का…

1 month ago

उत्सर्ग व गोंदिया एक्सप्रेस ठहराव पर खुशी, लंबित मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन

फेफना (बलिया)। क्षेत्रीय संघर्ष समिति फेफना के नेतृत्व में शुक्रवार को क्षेत्रवासियों ने रेलवे बोर्ड…

1 month ago

Photos- जमुना राम मेमोरियल स्कूल में गणतंत्र दिवस समारोह हर्षोल्लास से संपन्न

26 जनवरी 2026 को जमुना राम मेमोरियल स्कूल के प्रांगण में 76वां गणतंत्र दिवस समारोह…

2 months ago

2 months ago

UGC के ‘Equity Rules’ में स्पष्टता व संतुलन की मांग, बलिया के भानु प्रकाश सिंह ने चेयरमैन को लिखा पत्र

बलिया। ध्रुवजी सिंह स्मृति सेवा संस्थान, पूर-बलिया के सचिव भानु प्रकाश सिंह ‘बबलू’ ने विश्वविद्यालय…

2 months ago