बलिया- नरही पुलिस को मिली बड़ी कामयाबी, गांजा तस्कर समेत दो अपराधी गिरफ्तार

बलिया। नरही पुलिस को बड़ी कामयाबी हाथ लगी जब थाने की टीम ने अलग-अलग स्थानों से दो लोगों को गिरफ्तार किया है। एक के पास से 600 ग्राम गांजा तथा दूसरे के पास से एक देशी तमंचा एवं एक जिंदा कारतूस बरामद हुआ है। पुलिस ने दोनो को संबंधित धाराओं में पाबंद कर चालान न्यायालय कर दिया।

 

नरही थाने के उनि दिनेश कुमार पाठक ने मूखबीर की सूचना पर गांजा तस्कर चन्द्रेश कुमार पुत्र आजाद कुम्हार निवासी नो. बड़की कोठिया, थाना औद्योगिक क्षेत्र, जनपद बक्सर, बिहार को े लक्ष्मणपुर चौराहा के पास से गिरफ्तार किया।

इसके पास से एक प्लास्टिक के झोले से कुल 600 ग्राम नाजायज गांजा बरामद हुआ। इसी क्रम में उनि गणेश पाण्डेय ने मूखबीर की सूचना पर मोहम्मद मोनू खान पुत्र मो. रफीक खान निवासी सारीमपुर, थाना औद्योगिक क्षेत्र, जनपद बक्सर, बिहार को कोटवा नरायनपुर के पास से गिरफ्तार किया।

इसके कब्जे से एक अवैध देशी तमंचा व एक जिन्दा कारतूस बरामद हुआ। पुलिस टीम में हेका दयाशंकर पाण्डेय, का. दिलीप कुमार, विकास गुप्ता आदि शामिल रहे।

बलिया ख़बर

Recent Posts

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं का भव्य विदाई समारोह, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के बीच छात्रों को मिली नई उड़ान की प्रेरणा

बलिया।जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं के छात्र-छात्राओं के लिए भव्य विदाई समारोह का…

2 weeks ago

उत्सर्ग व गोंदिया एक्सप्रेस ठहराव पर खुशी, लंबित मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन

फेफना (बलिया)। क्षेत्रीय संघर्ष समिति फेफना के नेतृत्व में शुक्रवार को क्षेत्रवासियों ने रेलवे बोर्ड…

3 weeks ago

Photos- जमुना राम मेमोरियल स्कूल में गणतंत्र दिवस समारोह हर्षोल्लास से संपन्न

26 जनवरी 2026 को जमुना राम मेमोरियल स्कूल के प्रांगण में 76वां गणतंत्र दिवस समारोह…

3 weeks ago

3 weeks ago

UGC के ‘Equity Rules’ में स्पष्टता व संतुलन की मांग, बलिया के भानु प्रकाश सिंह ने चेयरमैन को लिखा पत्र

बलिया। ध्रुवजी सिंह स्मृति सेवा संस्थान, पूर-बलिया के सचिव भानु प्रकाश सिंह ‘बबलू’ ने विश्वविद्यालय…

3 weeks ago

मकर संक्रांति पर टोंस तट पर सजा चिंतामणि ब्रह्म का ऐतिहासिक मेला, श्रद्धालुओं की उमड़ी भीड़

बलिया जिले की फेफना विधानसभा क्षेत्र के तीखा गांव में टोंस नदी तट पर स्थित…

1 month ago